एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या: 9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उडुपी।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में कर्नाटक के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मृतक का शव 9 टुकड़ों में एक कार से बरामद किया गया। शव के टुकड़ों को दो बैग में भरकर कार के अंदर रखा गया था।
मृतक की पहचान उडुपी जिले के एल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई है।
पत्नी और बेटा भी लापता
मामले की जानकारी मृतक के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने मंगलवार को दी। उनके मुताबिक, एल्विन की पत्नी और बेटा भी फिलहाल लापता हैं।
दोनों के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर कर रहे थे काम
एल्विन प्रकाश पिछले करीब 14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहे थे। वह पिछले साल दिसंबर में भारत आए थे और इसके बाद वापस शारजाह चले गए थे।
उनकी पत्नी टीना कुंदर उडुपी के उदयवारा की रहने वाली हैं और शारजाह के एक स्कूल में शिक्षिका बताई गई हैं।
कार्रवाई की मांग की
उनका बेटा भी शारजाह में 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है। मृतक के भाई अनिल प्रशांत ने 21 सितंबर को उडुपी के एसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
फोन नहीं उठा तो भाई ने शुरू की तलाश
अनिल के मुताबिक, उन्होंने करीब एक सप्ताह बाद एल्विन को दोबारा फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने शारजाह में रहने वाले एल्विन के क्लासमेट मनोहर से संपर्क कर उनका पता लगाने को कहा।
मनोहर कंपनी की ओर से एल्विन को दिए गए फ्लैट पर पहुंचे। वहां मौजूद वॉचमैन ने बताया कि एल्विन भारत लौट चुके हैं।
इसके बाद अनिल ने कंपनी के HR विभाग से संपर्क किया। वहां से भी शुरुआती तौर पर उन्हें यही जानकारी दी गई कि एल्विन भारत वापस जा चुके हैं।
पासपोर्ट रिकॉर्ड से सामने आई दूसरी जानकारी
अनिल ने कंपनी से दोबारा एल्विन के बारे में जानकारी जुटाने का अनुरोध किया। कंपनी ने जब पासपोर्ट रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि एल्विन भारत नहीं गए थे और उस समय भी शारजाह में ही मौजूद थे।
इसके बाद उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान उनका शव ओमान जाने वाले रास्ते के पास खड़ी एक कार से बरामद हुआ। शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो बैग में रखा गया था।
हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
अनिल के अनुसार, परिवार को एल्विन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट 21 सितंबर को मिली। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और इसमें कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
शारजाह पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की परिस्थितियों और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

नो यूपीआई डे आज:व्यापारियों ने QR कोड पर डाला काला कपड़ा; नगद में होगा कारोबार

जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:एक को पैर में लगी गोली

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!