मेडिकल कॉलेज में 3 साल की मासूम से दरिंदगी: मरीज ने किया घिनौना काम; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां इलाज के लिए भर्ती तीन साल की बच्ची के साथ अस्पताल परिसर में ही दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
घटना के बाद शहर में आक्रोश है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने परिजनों के साथ सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी।
आरोपी मरीज भी अंदर घुस गया
बताया जा रहा है कि वह वार्ड के बाथरूम में गई थी, तभी पीछे से अस्पताल में भर्ती एक आरोपी मरीज भी अंदर घुस गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की और मौके से निकल गया।
अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी
कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और इशारों में पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत हरकत में आए और अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और पुलिस को बुलाया गया।
टीम लगातार दबिश दे रही
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।
मामले में ललित कुमार कश्यप ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भारी नाराजगी है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए
लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन भी सवालों के घेरे में है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!