भाई के दोस्त ने चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म: जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह पढ़ाया; दो बार हुई प्रेग्नेंट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
एक 19 वर्षीय युवती ने अपने भाई के मित्र पर दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शारीरिक और मानसिक शोषण किया
डीडी नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि आरोपी उसकी पहचान का फायदा उठाकर उसे अपने प्रभाव में ले गया और लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।
नाबालिग अवस्था में शोषण का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने भरोसे का फायदा उठाकर उसे बहला-फुसलाया और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उस समय वह नाबालिग थी।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि पहली बार गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात करवाया और मामले की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का आरोप
युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने शादी का झांसा देकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, दूसरी बार गर्भवती होने पर उसे एक स्थान पर ले जाकर डर और दबाव के बीच निकाह कराया गया।
पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद उसे परिवार से दूर रखा गया और उसकी गतिविधियों पर नियंत्रण रखा गया। इस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी उम्र वर्तमान में करीब नौ माह बताई जा रही है।
मारपीट और धमकियों का सिलसिला
महिला का आरोप है कि समय के साथ आरोपी का व्यवहार और आक्रामक हो गया। उसने मारपीट शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। शिकायत के अनुसार, हाल ही में हुए विवाद के बाद पीड़िता अपने मायके लौट आई।
इसके बाद आरोपी ने उसके घर पहुंचकर हंगामा किया और बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास भी किया। परिवार को भी कथित रूप से धमकियां दी गईं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता और उसके परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, बाल संरक्षण कानून (POCSO) और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
पीड़िता के बयान, चिकित्सकीय दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!