झीलों की नगरी पर ब्रिक्स का दिल आया: शिकारा से लेकर सांस्कृतिक महोत्सव तक दिखी भारत की शान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में आयोजित ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शुक्रवार को तीसरा दिन सांस्कृतिक रंगों, पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय मित्रता के नाम रहा। ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के संस्कृति मंत्री एवं प्रतिनिधियों ने भोपाल की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया। दिनभर पर्यटन स्थलों के भ्रमण के बाद शाम को आयोजित 'ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव-2026' ने दुनिया भर के कलाकारों और संगीत प्रेमियों को एक मंच पर ला दिया।
वन विहार, बड़ा तालाब और शिकारा की सैर ने जीता दिल
मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने विदेशी मेहमानों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रतिनिधियों ने वन विहार नेशनल पार्क की जैव-विविधता को करीब से देखा और उसकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने बड़ा तालाब (अपर लेक) में शिकारा की सैर का आनंद लिया।
बर्ड वॉचिंग के दौरान विभिन्न पक्षियों को देखकर डेलीगेट्स रोमांचित नजर आए। कई प्रतिनिधियों ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार अनुभव बताया।
देखा भोपाल का विरासत वैभव
हैरिटेज वॉक के दौरान विदेशी मेहमानों ने गौहर महल, इकबाल मैदान और मोती मस्जिद जैसी ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया। इसके बाद चौक बाजार, नया बाजार और भोपाल हाट में स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विविधता को करीब से देखा।
डेलीगेट्स ने भोपाल की मेहमाननवाजी की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि यह शहर अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ आत्मीय स्वागत के लिए भी दुनिया के श्रेष्ठ शहरों में शामिल है।
'सर्वे भवन्तु सुखिनः' से शुरू हुआ सांस्कृतिक महोत्सव
शाम को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित 'ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव-2026' की शुरुआत 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के मंगल संदेश के साथ हुई।
इसके बाद 'कलर्स ऑफ इंडियन म्यूजिक' के माध्यम से हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 'ब्रिक्स पीस सॉन्ग-पीस इज द लैंग्वेज ऑफ द लैंड' रहा, जिसने शांति, एकता और वैश्विक सहयोग का संदेश दिया।
11 देशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
महोत्सव में बेलारूस, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात की संगीतमय परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। 'पीस टू ऑल, हार्मनी टू ऑल' और 'क्रेसेंडो ऑफ यूनिटी' जैसी ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ईरानी प्रतिनिधि बोले- भारत और ईरान का रिश्ता सदियों पुराना
अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं संगठनों के महानिदेशक हामिद मोस्तफवी ने भोपाल की यात्रा को अविस्मरणीय बताया।
उन्होंने भारत और ईरान के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी और फारसी भाषाओं में मौजूद समान शब्द दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुराने रिश्तों के साक्षी हैं।
भोपाल ने दुनिया को दिया संस्कृति, शांति और आतिथ्य का संदेश
ब्रिक्स सम्मेलन के तीसरे दिन भोपाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह शहर सिर्फ झीलों और ऐतिहासिक धरोहरों का नहीं, बल्कि संस्कृति, सौहार्द और 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा का भी वैश्विक प्रतीक है। विदेशी प्रतिनिधियों के अनुभवों ने मध्यप्रदेश की पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाई दी।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!