खबर
Top News

करोड़ों की योजना पर ब्रेक: प्रक्रिया इस केंद्र में अटकी; लाखों विद्यार्थियों को आखिर कैसे मिलेगा लाभ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 6:09 pm
शेयर करें:
करोड़ों की योजना पर ब्रेक

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन करीब 350 करोड़ रुपये की स्कूल गणवेश योजना की टेंडर प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। प्री-बिड बैठक के बाद उठी तकनीकी आपत्तियों के कारण मामला राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) में लंबित है। इससे प्रदेश के 52 लाख विद्यार्थियों को समय पर गणवेश मिलने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्री-बिड प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी शंकाओं और आपत्तियों का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है। यही वजह है कि संबंधित दस्तावेज अब तक ई-टेंडर पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जा सके हैं और पूरी प्रक्रिया अगले चरण में नहीं पहुंच पाई है।

प्री-बिड की तकनीकी आपत्तियों में फंसी प्रक्रिया

प्री-बिड बैठक के दौरान विभिन्न कंपनियों और संभावित आपूर्तिकर्ताओं ने टेंडर की शर्तों और तकनीकी पहलुओं को लेकर कई सवाल और आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इन सभी बिंदुओं की जांच और परीक्षण राज्य शिक्षा केंद्र स्तर पर किया जा रहा है।

जब तक इन आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम मंजूरी नहीं मिलती, तब तक मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम टेंडर से जुड़े संशोधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड नहीं कर सकेगा।

1.40 करोड़ गणवेश होना है तैयार
प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले करीब 52 लाख विद्यार्थियों को दो-दो सेट गणवेश उपलब्ध कराए जाने हैं। इसके लिए लगभग 1.40 करोड़ यूनिफॉर्म तैयार कर वितरित की जानी हैं।

हालांकि टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए समय पर निर्माण और वितरण को लेकर चिंता बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों का भी मानना है कि टेंडर अंतिम रूप लेने के बाद उत्पादन, गुणवत्ता परीक्षण और आपूर्ति की प्रक्रिया में पर्याप्त समय लगेगा।

समय पर वितरण पर उठ रहे सवाल
शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद गणवेश की खरीद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से अभिभावकों और शिक्षा जगत में सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस वर्ष भी विद्यार्थियों को समय पर यूनिफॉर्म मिल पाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि टेंडर प्रक्रिया में और देरी हुई तो गणवेश वितरण का पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।

पाठ्यपुस्तक निगम ने क्या कहा?
मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक संजीव त्यागी ने कहा कि गणवेश आपूर्ति की टेंडर प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार चल रही है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद टेंडर को अंतिम रूप देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

फिलहाल सभी की नजरें राज्य शिक्षा केंद्र पर हैं, जहां से प्री-बिड प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के बाद ही 350 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना की अगली औपचारिकताएं पूरी हो सकेंगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 5 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 5 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 6 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 6 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 6 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 6 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 6 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 6 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 6 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 7 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 7 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 7 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 7 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 7 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 7 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 7 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 7 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 7 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!