बिन पेंदे का लोटा शाहरुख कुरैशी: गिरगिट जैसी फितरत वाला है ये तथाकथित पत्रकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

जिसकी सरकार, उसकी गोदी में बैठने की कला में महारथ हासिल
खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
तथाकथित ब्लैकमेलर पत्रकार शाहरुख कुरैशी चार दिन बाद भी खजराना पुलिस की गिरफ्त से दूर है। भले ही पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई हो, लेकिन ‘चांद पर उड़ान’ जैसे दोयम दर्जे के साप्ताहिक अखबार के नाम पर पत्रकारिता का नाम बदनाम करने वाले शाहरुख कुरैशी को लेकर खुलासा फर्स्ट की पड़ताल जारी है। कल के अंक में खुलासा फर्स्ट ने बताया था कि बाप-भाई तो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं ही, खुद शाहरुख कुरैशी भी अपराधी किस्म का है।
दलित हिंदू युवती से छेड़छाड़ का आरोपी रहा शाहरुख कुरैशी को लेकर खुलासा हुआ है कि वह गिरगिट जैसी फितरत का है। रंग बदलने में माहिर शाहरुख कुरैशी जिसकी सत्ता उसकी गोद में बैठने में भी महिर है यानी पक्का मौका परस्त है। कभी कांग्रेस के गुणगान करने वाला शाहरुख कुरैशी प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद से भाजपा नेताओं की परिक्रमा करते देखा जाता है। पत्रकारिता की आड़ लेकर उसने संघ कार्यालय तक पैठ बना ली है और संघ पदाधिकारियों का नाम लेकर पुलिसकर्मियों को धमकाता है।
30 सितंबर को खजराना पुलिस ने सुपर कॉरिडोर के नजदीक करीब डेढ़ बीघा कृषि भूमि से जुड़े मामले में हारून कॉलोनी के शेख मोहम्मद शकील खबर छापकर बदनाम करने की धमकी देकर वसूली के आरोप में ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर धमकी व जबरन वसूली का केस दर्ज किया था। पुलिस फरार चल रहे आरोपी शाहरुख कुरैशी की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। कल खुलासा फर्स्ट ने छेड़छाड़, अवैध वसूली सहित तीन आपराधिक मुकदमों से लदे ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी और उसके अपराधी बाप मो. हनीफ कुरैशी उर्फ काणा पिता मो. यूसुफ उर्फ यूनुस (चाकूबाजी, तोड़फोड़ और मारपीट सहित 12 केस), उसके भाई रफीक उर्फ डाॅलर (छेड़छाड़, तीन कातिलाना हमले, बलवे और मारपीट जैसे 18 केस) व राजा उर्फ बकरी चोर पिता मोहम्मद हनीफ (मारपीट, तोड़फोड़ जैसे 3 केस) के चाल चरित्र का प्रमुखता से खुलासा किया था।
खबर का असर ये हुआ कि कल खजराना, बंबई बाजार, सदर बाजार और चंदन नगर क्षेत्र में पूरे दिन खुलासा फर्स्ट अखबार चर्चाओं में रहा। आज बिन पेंदे के लोटे और गिरगिट की तरह फितरत रखने वाले ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी को लेकर नया खुलासा करने जा रहा है। मौसम की तरह कांग्रेस और भाजपा नेताओं से यारी रखकर उनसे काम निकलवाने वाला यह बिन पैंदे का लौटा संघ कार्यालय तक में पैठ बना चुका है। पुलिसकर्मियों को संघ के नेताओं का करीबी बताकर काम निकलवाता है। जिसकी सरकार उसका खास पिट्ठू बन जाता है।
अपने आकाओं से कहता है, भाजपा गई....कांग्रेस में घुस चलो....। आज बिन पेंदे का लोटा ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पैर छू रहा है... लेकिन कभी मंत्री के लिए उल्टा-सीधा लिखने से तक बाज नहीं आता था। उसने एक आर्टिकल लिखा था कि कैलाश विजयवर्गीय का मैनेजमेंट हुआ फेल.... पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ तमाम खबरें छापीं।
इस बीच ओवैसी की पार्टी की तारीफ कर एआईएमआईएम में घुस गया। एक बार लव जिहाद फंडिंग के प्रकरण में फंसे पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को मिठाई खिलाता नजर आया। अपने अखबार में बड़े भाई बकरी चोर राजा कुरैशी की ओर से अनवर कादरी को निगम चुनाव जीतने की खुशी में शुभकामना संदेश देता हुआ विज्ञापन प्रकाशित किया था। वहीं, पिछले राज्यसभा चुनाव में जब कांग्रेस सरकार जीती थी, उस दौरान कांग्रेस सरकार के जमकर गुणगान इसने किए थे। इस दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक और मंत्री जीतू पटवारी (वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष) और शेख अलीम ने शाहरुख कुरैशी का साफा बांधकर सम्मान किया था।
पहले कभी करता था कांग्रेस का गुणगान, अब भाजपाइयों का खास बनने का दिखावा
तब एनआरसी और सीएए कानून को गलत बता रहा था
ब्लैकमेलर शाहरुख की एमडी ड्रग्स तस्करों से लेकर गुंडे, बदमाशों से यारी है। सूत्रों का कहना है कि यह अपराधियों का संरक्षणदाता बनकर अपराध में मदद के नाम पर गुंडे, बदमाशों और नशा तस्करों से मोटा माल लेता है। नेताओं के हाथ-पैर जोड़कर गुंडों की रासुका, जिलाबदर कटवाता है। इसके एवज में पैसा लेकर डकार जाता है। भाजपा के क्षेत्र क्रमांक-दो के दो कद्दावर नेताओं ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौखिक रूप से शाहरुख कुरैशी पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। इसके चलते शाहरुख पर कड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।
जन्मदिन मनाने के नाम पर संघ कार्यालय तक घुसपैठ
कांग्रेस और भाजपा से सत्ता के अनुसार करीबिया रखने वाला ये ब्लैकमेलर शाहरुख संघ के नेताओं के जन्मदिन बनाने के नाम पर संघ के सुदर्शन कार्यालय तक घुसपैठ बना रखी है। बताते हैं संघ के नेताओं के पैर पकड़कर तुरंत उनके साथ फोटो शूट करवा लेता है। उन्हीं फोटो के दम पर पुलिस अधिकरियों को ऊंची पहुंच बताकर ट्रांसफर के नाम पर धमकाता है। झूठी खबरें छापकर ब्लैकमेल करता है।
संबंधित समाचार

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!