भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी: मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

नई दिल्ली/भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है।
नई नियुक्तियों में मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी भी बदल दिए गए हैं। अब त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देव मध्यप्रदेश के नए प्रदेश प्रभारी होंगे। वहीं रेखा वर्मा को मध्यप्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है।
डॉ. महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब कुमार देव
मध्यप्रदेश में अब तक प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब कुमार देव को जिम्मेदारी दी गई है।
देव इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और अगस्त 2026 में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था।
इसी तरह सतीश उपाध्याय की जगह रेखा वर्मा को मध्यप्रदेश का सह प्रभारी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। रेखा वर्मा को भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिली है।
मध्यप्रदेश के नेताओं को भी अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी
नई संगठनात्मक व्यवस्था में मध्यप्रदेश से जुड़े कई नेताओं को भी दूसरे राज्यों का प्रभार दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
प्रदेश प्रभारी
आंध्र प्रदेश : अरविंद भदौरिया
झारखंड - गजेंद्र सिंह पटेल
प्रदेश सह प्रभारी
पश्चिम बंगाल: लाल सिंह आर्य
उत्तराखंड : अरविंद मेनन
राजस्थान : कविता पाटीदार
इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास किया है।
मध्यप्रदेश में संगठन के स्तर पर बदलाव
मध्यप्रदेश में प्रदेश प्रभारी का बदलाव ऐसे समय हुआ है जब भाजपा संगठन लगातार प्रदेश स्तर पर गतिविधियों और अभियानों को आगे बढ़ा रहा है।
नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव के सामने अब प्रदेश संगठन के साथ समन्वय और पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं सह प्रभारी रेखा वर्मा भी प्रदेश संगठन के साथ काम करेंगी। नई नियुक्तियों के बाद मध्यप्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में आने वाले बदलावों पर भी नजर रहेगी।
बड़ी बात यह है कि एक ओर मध्यप्रदेश को नया प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी मिला है, वहीं प्रदेश के कई नेताओं को दूसरे राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारियां देकर राष्ट्रीय स्तर पर भी भूमिका दी गई है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!