भाजपा शहर अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, जांच में हुआ यह खुलासा: डॉक्टरों ने दी इस तरह की सलाह; उपचार के लिए ले जाएंगे इस अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शहर के विशेष जुपिटर अस्ताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जांच के दौरान उनके हार्ट में कुछ ब्लॉकेज होने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में बेचैनी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते सुमित मिश्रा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने उनका टीएमटी परीक्षण किया, जिसमें हार्ट में ब्लॉकेज के संकेत मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी है।
सुमित मिश्रा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला तथा गोलू शुक्ला समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इसके बाद यह तय किया गया कि सुमित मिश्रा को दिल्ली के एस्काॅर्टस अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रा को कल सुबह दिल्ली ले जाया जाएगा। जानकारी के अनुसार मिश्रा की दो धमनियों में 90 प्रतिशत और एक अन्य में 50 प्रतिशत तक ब्लॉकेज मिला है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
एक दिन पहले ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया की चर्चित मुलाकात के दौरान सुमित मिश्रा पूरी सक्रियता से मौजूद रहे थे। अपने मृदुभाषी स्वभाव के कारण सभी में लोकप्रिय सुमित मिश्रा के स्वास्थ्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में चिंता है।
संबंधित समाचार

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू:ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा

शहर में पानी का संकट:नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...

भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा:पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा

शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान:रामेश्वर हो या अब्दुल्ला; सभी के लिए समान हो कानून

11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार:न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?

घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान:पुराने बिलों का अंतर भी वसूलेगी कंपनी

नव मतदाताओं के बीच पहुंचे मंत्री:भरवाए पंजीयन फॉर्म; युवाओं से किया संवाद

कलेक्टर के खिलाफ वारंट:न मुआवजे का निराकरण; न कोर्ट में हाजिरी

जलसंकट से निपटने की तैयारियां अभी से शुरू:नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर; डेढ़ लाख घरों को मिलेगी राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!