उफनते नाले में बही बाइक: दो युवकों की मौत; रातभर चला रेस्क्यू, सुबह 7 किमी दूर मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
सतवास थाना क्षेत्र में तेज बारिश के बीच उफनते नाले को पार करना दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। कोथमीर रपटे पर तेज बहाव में बाइक सहित बह जाने से दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया।
अलग-अलग स्थानों से बरामद किए शव
गुरुवार सुबह दोनों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान कन्नौद निवासी धर्मेंद्र (34) और अमित (24) के रूप में हुई है। दोनों पीपलकोटा स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे।
रपटे को पार करने का कर रहे थे प्रयास
काम खत्म कर घर लौटते समय वे पीपलकोटा से कोथमीर के बीच स्थित रपटे को पार करने का प्रयास कर रहे थे। उस समय नाले में तेज बहाव था।
ग्रामीणों ने रोका, लेकिन नहीं माने
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को तेज बहाव देखकर रपटा पार नहीं करने की सलाह दी थी, लेकिन वे आगे बढ़ गए। कुछ ही पलों में बाइक का संतुलन बिगड़ा और दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए।
रातभर चला सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही सतवास और कन्नौद पुलिस के साथ देवास एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पूरी रात चले रेस्क्यू अभियान के दौरान बाइक घटनास्थल के पास ही मिल गई, जबकि धर्मेंद्र का शव करीब डेढ़ किलोमीटर दूर और अमित का शव लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सतवास शासकीय अस्पताल भेजा गया।
विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
कन्नौद-खातेगांव विधायक आशीष शर्मा अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शासन स्तर पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!