पांच किलो सोने की लूट में बड़ा ट्विस्ट: व्यापारी ने 300 ग्राम सोना दोस्त को दिया; पुलिस जांच में सामने आई नई कहानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया से हुई 5 किलो सोने की लूट के मामले में पुलिस की जांच में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाली गैंग के बदमाशों को पकड़ लिया है और उनके कब्जे से लूटा गया सोना भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि व्यापारी ने लूट के बाद अपने पास मौजूद करीब सवा 300 ग्राम सोने के बिस्किट और गहने अपने दोस्त विक्की अग्रवाल को धराड़ में दे दिए थे। बताया जा रहा है कि इस सोने की कीमत करीब 50 लाख रुपए थी। व्यापारी ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी और पूरी रकम को लूटे गए माल में शामिल बताया था।
लूट के बाद दोस्त को सौंपा था 300 ग्राम से ज्यादा सोना
पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात के बाद व्यापारी ने अपने पास रखा करीब सवा 300 ग्राम सोना अपने दोस्त विक्की अग्रवाल को बुलाकर धराड़ में दे दिया था। इसमें गोल्ड बिस्किट और गहने शामिल थे।
पुलिस को वारदात वाली रात ही इस बारे में जानकारी मिल गई थी। इसके बाद जांच टीम ने व्यापारी के बताए घटनाक्रम और सोने की वास्तविक स्थिति को लेकर पड़ताल शुरू की। करीब 50 लाख रुपए के इस सोने को भी लूट का हिस्सा बताने और पुलिस से यह जानकारी छिपाने के पीछे की वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद होने की संभावना है।
स्थानीय गैंग पर शक, सराफा बाजार का कर्मचारी भी जांच के घेरे में
पुलिस की शुरुआती जांच में इस वारदात के पीछे जिले की स्थानीय गैंग का हाथ होने के संकेत मिले हैं। लूट को अंजाम देने में करीब पांच बदमाशों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
जांच में यह भी पता चला है कि सराफा बाजार से जुड़ा एक कर्मचारी इस वारदात में शामिल हो सकता है। पुलिस इस कर्मचारी की भूमिका और बदमाशों से उसके संपर्क की जांच कर रही है। आशंका है कि व्यापारी के पास मौजूद सोने और उसके आने-जाने की जानकारी आरोपियों तक इसी माध्यम से पहुंची हो।
बस में से छीना था सोने से भरा बैग
गौरतलब है कि गुरुवार रात व्यापारी अर्पित चौरड़िया उज्जैन के बड़नगर से रतलाम लौट रहे थे। रतलाम के पास रेनमऊ फंटे पर बदमाशों ने बस में से उनका सोने से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
व्यापारी ने पुलिस को बताया था कि बैग में करीब 5 किलो सोना और 3 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही अलर्ट हो गई थी और अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी गई थी।
दो दिन की जांच के बाद बदमाशों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने लगातार दो दिन तक संभावित ठिकानों, संदिग्धों और वारदात से जुड़े सुरागों की पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने कथित रूप से वारदात में शामिल बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान लूटा गया सोना भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी, बरामद सोने की मात्रा और पूरी वारदात के तरीके को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। इसमें लूट की साजिश, स्थानीय गैंग की भूमिका, सराफा कर्मचारी की संलिप्तता और व्यापारी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!