पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई; 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, इतनी कीमत की एमडी ड्रग्स और अवैध हथियार जप्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स, एक अवैध देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, स्कॉर्पियो वाहन और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से ड्रग्स की सप्लाई में सक्रिय थे। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो से भागने लगे, लेकिन तेज रफ्तार में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा।
मुख्यमंत्री के निर्देश और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच लगातार नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) और डीसीपी क्राइम ब्रांच के निर्देशन में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे के पास काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स की सप्लाई की जाने वाली है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वीर तेजाजी मंदिर के पास टिगरिया बादशाह काकड़ रोड पर घेराबंदी की।
पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध स्कॉर्पियो और दो मोटरसाइकिलों को रोका, आरोपी घबरा गए और वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो के डैशबोर्ड से एक किलो एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के झालावाड़ निवासी नवीन सोलंकी और शंकर सिंह, इंदौर निवासी गोविंद वर्मा, उज्जैन निवासी विक्रम सिंह और नरेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार नवीन और गोविंद सैलून में काम करने के साथ रेपिडो भी चलाते थे, जबकि अन्य आरोपी खेती-किसानी का कार्य करते हैं।
आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, स्कॉर्पियो वाहन और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। जब्त मशरुका की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 21 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।
क्राइम ब्रांच थाना इंदौर ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से ड्रग्स के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसके स्रोत को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!