पटवारी की रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: जमीन के लिए मांगे इतने लाख; जनसुनवाई में पहुंची शिकायत, जांच के बाद गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिले में राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। जमीन संबंधी काम कराने के एवज में कथित तौर पर लाखों रुपए की रिश्वत मांगने वाले एक पटवारी को कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिकायत के अनुसार पटवारी ने दो बीघा जमीन के राजस्व प्रकरण में आदेश का पालन करने के लिए दो लाख रुपए की मांग की थी। मामला कलेक्टर तक पहुंचा तो जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया गया।
सनावदिया गांव का मामला
यह मामला जिले के सनावदिया गांव का बताया जा रहा है, जहां मोहन डाबी नामक किसान की जमीन से जुड़ा राजस्व प्रकरण लंबित था। शिकायतकर्ता के अनुसार तहसीलदार स्तर से आवश्यक आदेश जारी हो चुका था और अब केवल राजस्व रिकॉर्ड में उसे अमल में लाने की प्रक्रिया बाकी थी। लेकिन संबंधित पटवारी ने इस कार्य को करने के लिए रिश्वत की मांग शुरू कर दी।
दो बीघा जमीन, दो लाख रुपए की मांग
फरियादी का आरोप है कि पटवारी अनुशीलन जोसेफ ने उनसे स्पष्ट रूप से कहा कि यदि आदेश को अमल में लाना है तो दो लाख रुपए देने होंगे। शिकायतकर्ता के मुताबिक पटवारी कई बार उनसे मिला और हर बार राशि देने का दबाव बनाता रहा।
आरोप है कि दो बीघा जमीन के मामले में दो लाख रुपए की मांग की गई, यानी प्रति बीघा एक लाख रुपए का 'रेट' तय कर दिया गया था। इससे यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या राजस्व विभाग में इस तरह की अवैध वसूली एक संगठित व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है।
जनसुनवाई में पहुंची शिकायत
राजस्व मामलों में लगातार बढ़ रही शिकायतों के बीच यह मामला सीधे कलेक्टर शिवम वर्मा तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि जनसुनवाई के दौरान फरियादी ने पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दी और पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। मामले की जांच के लिए एसडीएम अजय शुक्ला से भी जानकारी मांगी गई।
पहले से भी थीं शिकायतें
जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित पटवारी के खिलाफ पहले से भी कई शिकायतें दर्ज थीं। एसडीएम स्तर पर उपलब्ध जानकारी और शिकायतों का रिकॉर्ड कलेक्टर को सौंपा गया। प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए जाने पर कलेक्टर ने बिना देर किए निलंबन की कार्रवाई कर दी।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों और शिकायतों की लगातार समीक्षा की जा रही है। ऐसे में यह मामला अधिकारियों की निगरानी में सामने आया और तत्काल कार्रवाई संभव हो सकी।
कलेक्टर का सख्त संदेश
कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है। किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा आम नागरिकों से रिश्वत मांगने या काम के बदले अवैध राशि लेने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है तथा किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और रिकॉर्ड सुधार जैसे मामलों में देरी की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। आम लोगों का आरोप है कि कई मामलों में बिना लेन-देन के फाइलें आगे नहीं बढ़तीं।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि पारदर्शिता बढ़ाने और लंबित मामलों के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!