अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत: फायर सर्विस-जेल विभाग की भर्ती में 20% आरक्षण; उम्र और शारीरिक दक्षता में भी छूट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सेना में चार साल की सेवा पूरी करने वाले पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता आसान हो गया है। दिल्ली में अब फायर सर्विस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
उम्र सीमा और दक्षता परीक्षा भी राहत
नए प्रावधान के तहत पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में उम्र सीमा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में भी छूट दी जाएगी। पीईटी में कितनी छूट मिलेगी, यह संबंधित विभाग अपनी भर्ती के नियमों के अनुसार तय करेंगे।
अगर किसी भर्ती में आरक्षित पदों के लिए पर्याप्त योग्य पूर्व अग्निवीर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो इन पदों को केंद्र सरकार की हॉरिजॉन्टल आरक्षण गाइडलाइंस के अनुसार भरा जाएगा।
सीएपीएफ में 50% आरक्षण का ऐलान
केंद्र सरकार पहले ही सीएपीएफ और असम राइफल्स की कॉन्स्टेबल जीडी और राइफलमैन जीडी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% आरक्षण की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने भी पुलिस और सुरक्षा सेवाओं में अग्निवीरों के लिए आरक्षण व उम्र में छूट का प्रावधान किया है।
पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने वाला
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल इस साल के अंत तक पूरा होने वाला है। ऐसे में सरकार की ओर से सरकारी और सुरक्षा सेवाओं में उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति और रोजगार से जुड़े मामलों के समन्वय के लिए एक्स-अग्निवीर विंग भी बनाया है।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!