पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल: कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
पट्टे पर मिली सरकारी जमीनों के निजी नामांतरण और खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे मामलों का दूसरा प्रकरण सामने आने के बाद अब बेशकीमती पट्टे वाली जमीनों के रिकॉर्ड की जांच की तैयारी है। प्रशासन यह पता लगाएगा कि कहीं सरकारी जमीनों का नियम विरुद्ध नामांतरण या हस्तांतरण तो नहीं किया गया।
हालांकि, सभी पट्टे वाली जमीनों की जांच को लेकर अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन विभागीय स्तर पर ऐसी जमीनों का रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी की जानकारी सामने आई है।
2.02 हेक्टेयर जमीन का नामांतरण रद्द
हाल ही में कलेक्टर हर्ष सिंह के न्यायालय ने ग्राम डवाली खुर्द की खसरा नंबर 61 की 2.02 हेक्टेयर जमीन से वर्तमान भूमि स्वामी शिवम कुमार को बेदखल करने का आदेश दिया है। साथ ही जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में दोबारा शासकीय दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
पट्टे की जमीन निजी हाथों में कैसे पहुंची, अब जांच
प्रशासन की नजर अब उन बेशकीमती सरकारी जमीनों पर है, जो पहले पट्टे के रूप में आवंटित की गई थीं। दूसरे मामले के सामने आने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या इसी तरह अन्य पट्टे की जमीनों का भी नियम विरुद्ध नामांतरण या हस्तांतरण हुआ है।
यदि रिकॉर्ड की जांच शुरू होती है तो जमीनों के पुराने पट्टे, नामांतरण और वर्तमान स्वामित्व की स्थिति सामने आ सकती है। इससे सरकारी जमीनों को निजी हाथों में पहुंचाने के संभावित मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
दूसरे मामले के बाद प्रशासन की नजर बेशकीमती जमीनों पर
पट्टे की जमीन को लेकर लगातार सामने आ रहे मामलों ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब प्रशासन के अगले कदम पर नजर है कि कितनी जमीनों की जांच होती है और जांच में नियम विरुद्ध नामांतरण के कितने मामले सामने आते हैं।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!