करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में बड़ा झटका: इंजीनियर और ठेकेदार की जमानत अर्जी कोर्ट ने ठुकराई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के बहुचर्चित 103 करोड़ रुपए के फर्जी बिल घोटाले में जेल में बंद इंजीनियर अभय राठौर और ठेकेदार राहुल बड़ेरा को कोर्ट से राहत नहीं मिली। ईडी की विशेष अदालत ने दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। कोर्ट ने मामले को गंभीर अपराध मानते हुए जमानत के लिए पर्याप्त आधार नहीं पाया।
फर्जी टेंडर-बिल से 103.42 करोड़ के भुगतान का आरोप
ईडी के अनुसार नगर निगम के कथित घोटाले में फर्जी टेंडर, वर्क ऑर्डर, बिल, माप पुस्तिकाएं और कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र तैयार कर भुगतान कराया गया। एजेंसी का दावा है कि नगर निगम के खजाने से करीब 103.42 करोड़ रुपए की राशि निकाली गई और आरोपियों ने आपस में मिलकर इसका लेनदेन किया।
जांच में यह भी सामने आने का दावा है कि कई काम कागजों पर दिखाए गए, जबकि मौके पर हुए ही नहीं थे। कुछ ऐसे कार्यों के नाम पर भी भुगतान किए गए, जो पहले ही पूरे हो चुके थे।
आरोपियों ने कहा- एकतरफा कार्रवाई हुई
अभय राठौर और राहुल बड़ेरा की ओर से जमानत के लिए तर्क दिया गया कि वे लंबे समय से जेल में हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। बचाव पक्ष ने ईडी की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि समान आरोपों के बावजूद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
ईडी बोली- गंभीर आर्थिक अपराध
ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक चंदन ऐरन सहित अधिकारियों ने कोर्ट में पक्ष रखा। एजेंसी ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए बड़ी रकम का भुगतान कराया गया और उसे आरोपियों के बीच बांटा गया। इसे गंभीर आर्थिक अपराध बताते हुए जमानत का विरोध किया गया।
जून 2024 से चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच
नगर निगम घोटाले को लेकर पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने जून 2024 में पीएमएलए के तहत जांच शुरू की थी। एजेंसी ने बैंक खातों, संपत्तियों, कंपनियों के भुगतान रिकॉर्ड और निगम से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद कई स्थानों पर छापेमारी कर संपत्तियां भी अटैच की गईं।
ईडी ने 1 जून 2026 को अभय राठौर, राहुल बड़ेरा और मोहम्मद जाकिर को गिरफ्तार किया था। अब विशेष ईडी कोर्ट से दोनों आरोपियों की जमानत खारिज होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!