छात्र आंदोलन के बीच बड़ा ऐलान: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द; 2014 से अब तक सभी परीक्षाओं की होगी सीआईडी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रांची।
झारखंड सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार रात मंत्रियों के साथ करीब चार घंटे चली बैठक के बाद यह फैसला लिया। सीएम ने कहा कि 2014 से अब तक राज्य में हुई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीआईडी जांच कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि एसआईटी और सीआईडी की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच जारी होने के कारण सभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई कंपनियों का जटिल नेटवर्क सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
जेपीएससी परीक्षा की भी होगी जांच
सीएम सोरेन ने कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी मांग जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को लेकर है। इसकी भी पूरी जांच कराई जाएगी। इसके लिए एक रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराने की घोषणा की गई है।
छात्र नेताओं ने कहा- मास्टरमाइंड तक पहुंचे जांच
सरकार के फैसले के बाद आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं ने जांच का स्वागत किया, लेकिन इसे और व्यापक बनाने की मांग की।छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और भ्रष्टाचार में शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटाले के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचना जरूरी है।
वहीं छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि अभी सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं हुई है, इसलिए आंदोलन जारी रहेगा।
परीक्षा रद्द होते ही अभ्यर्थियों का हंगामा
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बाद सफल अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली। अभ्यर्थियों ने मंत्रालय के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
24 दिन से आंदोलन पर छात्र
झारखंड में छात्र पिछले 24 दिनों से जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत प्रस्तावित थी, लेकिन कैबिनेट बैठक के कारण वार्ता नहीं हो सकी।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!