प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त; 12 में से 7 कब्जों पर चला बुलडोजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शासकीय जमीनों पर बढ़ते अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खजराना क्षेत्र, जो अवैध कब्जों के मामलों में लगातार अव्वल स्थिति में बना हुआ है, वहां अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर सख्ती, बुलडोजर कार्रवाई तेज
कलेक्टर शिवम वर्मा के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा। गाड़रा खेड़ी इलाके में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को चिन्हित कर बुलडोजर चलाकर हटाया गया।
12 में से 7 मकान जमींदोज, 2 को हाईकोर्ट से राहत
तहसीलदार राकेश सेतिया ने बताया कि ग्राम खजराना स्थित शासकीय सीलिंग भूमि, खसरा क्रमांक 442/1, जिसका क्षेत्रफल लगभग 30,000 वर्गफीट है, पर अवैध रूप से बनाए गए 12 मकानों को चिन्हित किया गया था। इनमें से 7 कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया है, जबकि 2 मामलों में हाईकोर्ट से स्थगन मिलने के कारण कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। शेष मामलों में कार्रवाई जारी है।
ताज नगर में भी अवैध कब्जों पर कार्रवाई
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि खजराना क्षेत्र के ताज नगर में भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाए गए थे। कुछ मकानों में लोग निवास कर रहे थे, जिन्हें पहले खाली करने की हिदायत दी गई है। इसके बाद चिन्हित अवैध निर्माणों को हटाकर जमीन मुक्त कराई जाएगी।
माफियाओं की भूमिका का खुलासा, एफआईआर की तैयारी
प्रशासन ने खुलासा किया कि करीब दो साल पहले भी इसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ भूमाफियाओं ने दोबारा लोगों को फर्जी नोटरी के जरिए जमीन बेच दी। अब ऐसे मामलों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
खजराना बना अतिक्रमण का हॉटस्पॉट
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार खजराना क्षेत्र में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसके चलते इसे शहर का “अतिक्रमण हॉटस्पॉट” माना जा रहा है। इसी कारण यहां विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
शहरभर में अभियान होगा और तेज
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले दिनों में पूरे इंदौर में शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।
प्रशासन का संदेश-अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं
इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि शासकीय जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!