नीचे एमआरपी से ज्यादा वसूली, ऊपर ‘अवैध अहाता’ का खेल: आदतन अपराधी सूरज रजक की शराब दुकान का खुलासा फर्स्ट ने किया स्टिंग ऑपरेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

बैठक के लगते हैं पैसे, महंगा पानी और बिल भी मनमाना
ग्राहक के नशे में होने के बाद वसूले जाते हैं ज्यादा रुपए, विरोध पर की जाती है बदसलूकी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साल 2023-24 की आबकारी नीति के तहत प्रदेशभर में शराब दुकानों से लगे अहाते (ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाने की व्यवस्था) पूरी तरह बंद हैं। बावजूद इसके शराब माफिया सूरज रजक की लगभग सभी शराब दुकानों पर अवैध अहाते चल रहे हैं।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कल खुलासा फर्स्ट ने सूरज रजक की आनंद बाजार क्षेत्र की शराब दुकान का स्टिंग ऑपरेशन करने पहुंची तो आरोप सही पाए गए। यहां ग्राउंड फ्लौर पर संचालित शराब दुकान पर शराब के मनमाने रेट वसूले जा रहे हैं, तो इसी दो मंजिला इमारत में अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने की व्यवस्था संचालित की जा रही है।
इतना ही नहीं, दुकान और कथित अहाते में ग्राहकों से मनमाने दाम वसूलने और नशे का फायदा उठाकर अतिरिक्त बिल थमाया जा रहा है। विरोध पर ग्राहकों से बदसलूकी तक की जा रही है।
सीढ़ियां चढ़ते ही अलग दुनिया!
रिपोर्टर कल रात टीम के साथ आनंद बाजार पहुंचा था। यहां लाइसेंसी सूरज रजक की शराब दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर संचालित इस दुकान पर ग्राहकों से देशी शराब के मनमाने रेट वसूले जा रहे थे। इसी दुकान से लगा हुआ ऊपर जाने का रास्ता भी है।
पीछे की ओर से सीढ़ियों चढ़कर पहली मंजिल पर पहुंचने पर एक बड़ा हॉल है। इसी हॉल में ग्राहकों के शराब पीने के लिए टेबल-कुर्सियां बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां मनोरंजन के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। यहां प्रतिव्यक्ति बैठक के 20 रुपए वसूले जा रहे हैं।
इसके ऊपर दूसरे माले पर एसी अहाता है, जहां 30 रुपए प्रति व्यक्ति वसूले जाते हैं। वहीं, बेसमेंट में मुफ्त में खड़े होकर शराब पी जा सकती है, जो कि देशी पीने वालों के लिए व्यवस्था है। हालांकि यहां गंदगी के जो आलम हैं, उसके बारे में क्या ही कहने? नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
नशा चढ़ते ही शुरू होता है असली बिल गेम
खुलासा फर्स्ट को इसी शराब दुकान पर चल रहे अवैध अहातों से जुड़ी सबसे बड़ी शिकायत बिलिंग को लेकर मिली थी। बताया गया कि ग्राहक के नशे में होने के बाद उससे मनमाना बिल वसूलने की कोशिश होती है।
यहां तक आरोप है कि ग्राहक ने जो सामान लिया ही नहीं, उसे भी बिल में जोड़ दिया जाता है। विरोध करने पर कथित तौर पर विवाद या बदसलूकी की स्थिति बनने का आरोप लगाया गया है। खुद रिपोर्टर की आंखों के साथ एक ग्राहक को इस स्थिति से दो चार होना पड़ गया।
रिपोर्टर बहुत ज्यादा नशे में होने का नाटक करते हुए काउंटर के पास खड़ा हो गया। कुछ देर इंतजार के बाद एक ग्राहक साथियों के साथ काउंटर पर पहुंचा। उसे 255 रुपए का बिल बताया गया, जब उसने कहा कि उसने कहा कि उसने इतना सामान लिया ही नहीं तो ज्यादा बिल कैसे हो सकता है।
ग्राहक के कॉन्फिडेंस को देखते हुए अहाता संचालक ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और कर्मचारी को बुलाकर पूछा कि भैया किस नंबर की टेबल पर बैठे थे। उसके नंबर बताने पर गुस्सा होने का झूठा नाटक करते हुए संचालक ने उसे गालियां दी और बोला कि तूने सही जानकारी नहीं दी, तो मैंने गलती से भैया को पास वाली टेबल का बिल बता दिया। इसके बाद उसने ग्राहक से 130 रुपए ही लिए।
बंद हैं अहाते, फिर यह बैठक किस नियम से?
मध्य प्रदेश सरकार ने 2023 की नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों से जुड़े अहातों और शॉप बार को बंद करने का निर्णय लिया था। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2023 से लागू हुई थी। इसके बाद शराब दुकानों पर बैठकर शराब पीने की अनुमति समाप्त कर दी गई थी।
बाद की आबकारी नीतियों में भी अहातों को लेकर प्रतिबंध बरकरार रहने की बात कही गई है। ऐसे में आनंद बाजार की इस शराब दुकान के ऊपर यदि वास्तव में शराब सेवन के लिए बैठने की व्यवस्था संचालित हो रही है, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह व्यवस्था किसकी अनुमति से चल रही है? और यदि अनुमति नहीं है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। मामले में यह भी सवाल है कि शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर की जा रही है।
अब निगाहें आबकारी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों पर हैं। स्टिंग वीडियो, बिलिंग रिकॉर्ड, दुकान के लाइसेंस और मौके पर संचालित कथित बैठक व्यवस्था की जांच से ही स्पष्ट होगा कि आनंद बाजार में नियमों का पालन हो रहा है या फिर शराब दुकान की आड़ में अहाते और ओवररेटिंग का खेल चल रहा है।
पाव महंगा, पानी पर भी ओवररेटिंग का आरोप
स्टिंग में खुलासा हुआ कि शराब के एक पाव की कीमत निर्धारित एमआरपी/एमएसपी से करीब 14 रुपये अधिक है। इसके अलावा एक लीटर वाली पानी की जो लोकल बोतल बाजार में 15 से 20 रुपए में मिलती हैं, यहां 30 रुपए में दी जाती है। वहीं, यहां वेज से लेकर नॉनवेज तक हर तरह के खाने की व्यवस्था है, जिनका की बाजार मूल्य से कई गुना ज्यादा दाम वसूला जाता है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!