दो कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट किए सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा जोन क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 74 में नियमों की अनदेखी कर बेसमेंट में पार्किंग की जगह उनका अन्य उपयोग किया जा रहा था। इसके चलते निगम अमले ने कार्रवाई कर दो बिल्डिगो के बेसमेंट सील कर दिए।
जोन क्रमांक 13 के जोनल अधिकारी तन्मय सिंह ने बताया कि वार्ड क्रमांक 74 में स्कॉलर्स एकेडमी कोचिंग इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में वाहन पार्किंग की अनुमति दी गई थी, लेकिन मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर विद्यार्थियों के लिए टेबल-बेंच लगाकर अध्ययन कक्ष बना दिया गया।
जो नगर निगम की भवन अनुमति एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के विपरीत है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए निगम अमले ने बेसमेंट को सील कर दिया। इसी तरह जोन क्रमांक 13 वार्ड क्रमांक 74 में विद्यापीठ कोचिंग के बेसमेंट में भी वाहन पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से स्टोर रूम का निर्माण पाया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर निगम द्वारा बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान संबंधित भवन निरीक्षक एवं बिल कलेक्टर उपस्थित रहे। निगम की कार्रवाई को लेकर बताया जाता है कि निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में किसी भी व्यावसायिक भवन के बेसमेंट का उपयोग केवल वाहन पार्किंग के लिए ही किया जाए। यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संस्थान/भवन स्वामी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अब ई-अटेंडेंस से जुड़ेगी सैलरी:गैरहाजिरी पर कटेगा वेतन; प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही भी तय

सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 8 भवन हुए सील:फायर सेफ्टी नियमों पर निगम सख्त

हिंदू युवती के साथ रह रहे युवक को लेकर हंगामा:हिंदूवादियों ने की शिकायत; पुलिस ने थाने में बैठाया

कोर्ट में प्रेमी का हाथ थामा:थाने पहुंचते-पहुंचते पति के साथ चली गई; पुलिस भी रह गई हैरान

परीक्षा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन:सोशल मीडिया की होगी विशेष मॉनिटरिंग

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकली साइकिल रैली:पौधारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया; युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में घोटाला:गोबर के ढेर से निकले लाखों; करोड़ों की जमीन देख अधिकारी हैरान

नर्मदा नदी में नहाने के दौरान हादसा:2 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने में दूसरा भी डूबा, 3 घंटे बाद मिले शव

व्यावसायिक राजधानी ने भरा रिकॉर्ड टैक्स:लक्ष्य से कहीं ज्यादा रुपए जमा; करदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी

जुए के बड़े अड्डे का खुलासा:रात 3 बजे क्लब पर पुलिस का धावा; 32 जुआरी धराए

वेयर हाउस गेहूं घोटाला:एक अधिकारी को हटाया; दूसरा निलंबित, बोरियों में मिली मिट्टी

बजरंग दल नेता की हत्या के बाद बवाल:आरोपियों के घरों में की आगजनी; पुलिस पर पथराव, भारी फोर्स तैनात

बिना ओटीपी नहीं बनेगा यह सर्टिफिकेट:लागू हुई नई व्यवस्था; वाहन मालिक की वास्तविक पहचान होगी सुनिश्चित

STF की बड़ी कार्रवाई:5 और आरोपी गिरफ्तार; कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर भेजते थे नशीला कफ सिरप

तुलसी नगर के विकास को लेकर महापौर से मिले रहवासी, बोले:कार्यों में देरी हुई तो करेंगे जन आंदोलन; पेयजल, ड्रेनेज और सड़क निर्माण सहित कई मांगों पर मिला आश्वासन

आसान नहीं खेती-किसानी की डगर:ब्रिक्स देशों का लोकलुभावन घोषणा-पत्र; अमल बेहद चुनौतीपूर्ण

इस कार्यालय में हुआ घोटाला:मचा हड़कंप, बिना अनुमति बिल पास होने के आरोप; नोटिस जारी कर जवाब मांगा

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले स्टेशन पर बवाल:ट्रेनों में की तोड़फोड़; छात्रों का आरोप-व्यवस्थाएं सही नहीं थी, 6 गिरफ्तार

MP में बदला मौसम का मिजाज:आंधी-बारिश का दौर जारी; इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून

रफ्तार का कहर:दो सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल; आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!