75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती: हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरला थाना पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा किया है।
ग्राम बोरपाड़वा के दुर्गम जंगल में पुलिस ने चार अलग-अलग खेतों पर दबिश देकर 6,185 गांजे के पौधे जब्त किए हैं।
जब्त फसल का कुल वजन 10 क्विंटल 71 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 से 52 लाख रुपए है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर खेतों में मौजूद संदिग्ध लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर किया ऑपरेशन
पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरपाड़वा के जंगल में स्थित खेतों में अवैध रूप से गांजे की फसल उगाई जा रही है।
सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। इसके बाद जिला पुलिस लाइन बड़वानी से करीब 45 जवान और सेंधवा अनुविभाग से करीब 30 पुलिसकर्मियों का बल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
पिकअप छोड़कर पैदल जंगल में उतरी टीम
बोरपाड़वा का इलाका बेहद दुर्गम होने के कारण पुलिस टीम को वाहन आगे ले जाने में परेशानी हुई। टीम ने पिकअप वाहन रास्ते में छोड़ा और इसके बाद पैदल सघन सर्चिंग शुरू की।
जंगल और आसपास के इलाकों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद भी ली गई। सर्चिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गांजे की फसल दिखाई दी।
पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर खेतों में मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने चार अलग-अलग टीम बनाकर खेतों की घेराबंदी की और गांजे के पौधों को जब्त किया।
वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची
कार्रवाई के दौरान सामने आया कि संबंधित क्षेत्र वन भूमि में आता है और वन क्षेत्र अधिकार रेंज सिरवेल, जिला खरगोन के अंतर्गत है।
इसके बाद पुलिस ने रेंजर कनेश सिरवेल से संपर्क किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व खेतों की टोपोग्राफी व उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर संबंधितों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस और वन विभाग की टीम अब रिकॉर्ड के आधार पर गांजे की खेती से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
चार खेतों से 6185 पौधे जब्त
पुलिस ने चार अलग-अलग खेतों से गांजे के पौधे जब्त कर चार अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। अपराध क्रमांक 219 में 1,725 पौधे जब्त किए गए, जिनका वजन 2 क्विंटल 69 किलो और अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपए है।
अपराध क्रमांक 220 में 1,600 पौधे मिले, जिनका वजन 2 क्विंटल 88 किलो और कीमत करीब 14.04 लाख रुपए बताई गई है।
वहीं अपराध क्रमांक 221 में 1,260 पौधे, वजन 2 क्विंटल 85 किलो और अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए तथा अपराध क्रमांक 222 में 1,600 पौधे, वजन 2 क्विंटल 31 किलो और कीमत करीब 13 लाख रुपए बताई गई है।
चारों खेतों से कुल 6,185 पौधे और 10 क्विंटल 71 किलो गांजे की फसल जब्त की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 50 से 52 लाख रुपए बताई जा रही है।
अब खेती कराने वालों की तलाश
पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दुर्गम जंगल में इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेती किसके इशारे पर और किन लोगों ने कराई थी। पुलिस वन विभाग के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
फिलहाल पुलिस ने जब्त गांजे की फसल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

सलवार-सूट में 2.60 किलो जहर:टोल पर इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!