2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई: रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया आज जब राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए छात्राओं का पंजीयन करने अलग-अलग क्षेत्र में गई तो छात्राओं ने अपनी समस्याएं भी बताई। रीना बौरासी सेतिया ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले भंवरकुआं क्षेत्र में जाकर छात्राओं से चर्चा की।
इस दौरान वहां पर एक छात्रा ने बताया कि मैंने लैब टेक्नीशियन के कोर्स के लिए ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था। मेरा एडमिशन वर्ष 2024 का है। अब तक मेरी सेकंड ईयर के एग्जाम हो जाना चाहिए थी।
यह कोर्स चलता तो इंदौर के कॉलेज में है लेकिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आता है। अभी 2026 चल रहा है और अभी तक हमारी फर्स्ट ईयर की भी एग्जाम नहीं हुई है। अभी तक हम लोगों का एनरोलमेंट नंबर भी नहीं आया है। इस बारे में पूछते हैं तो कॉलेज से भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाता है।
रीना बौरासी सेतिया ने बताया कि नीट की सरकार के द्वारा रद्द की गई परीक्षा में शामिल होने वाली बहुत सारी छात्राओं ने यह शिकायत की कि उन्हें अभी तक सरकार की ओर से नीट की परीक्षा फीस वापस नहीं की गई है।
झाबुआ और मेघनगर से इस परीक्षा के लिए इंदौर में रख कर पढ़ाई करने वाली छात्राओं का कहना था कि सरकार ने दावा किया है लेकिन पैसा अभी तक उन्हें नहीं मिल सका है। इसके अतिरिक्त बहुत सारी छात्राओं ने यह शिकायत की कि कॉलेज में सेनेटरी पैड की मशीन और डस्टबिन जैसी प्राथमिक सुविधाएं भी नहीं है। इसमें खास तौर पर बालिकाओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय का नाम लिया गया।
रीना बौरासी सेतिया ने भंवर कुआ चौराहे पर विद्यार्थियों के एक ठिकाने पर बैठकर उनसे चर्चा की और उसके बाद में विजयनगर चौराहे पर जाकर वहां के निकट क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों से भी चर्चा की।
इस चर्चा में विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी ली गई। इन विद्यार्थियों को 19 सितंबर को इंदौर में होने जा रहे राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के द्वारा राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए तत्काल अपना पंजीयन कराया गया।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!