टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी: प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर तहसील क्षेत्र में बाल विवाह रोकने पहुंची प्रशासनिक टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी कराने का मामला सामने आया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग और चाइल्डलाइन की टीम की समझाइश के बाद परिजनों ने शपथ पत्र देकर भरोसा दिलाया था कि बालिका के 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ही उसका विवाह किया जाएगा।
इसके बावजूद परिजनों ने टीम के लौटने के बाद उसी शाम शादी करा दी। मामले में जांच के बाद पुलिस ने दूल्हे और वर-वधू के माता-पिता सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।
टीम पहुंची तो रुकवा दी थी शादी
जानकारी के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास विभाग और चाइल्डलाइन को सूचना मिली थी कि 17 साल 5 महीने की नाबालिग का विवाह कराया जा रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को समझाइश दी।
टीम ने परिजनों से लिखित शपथ पत्र भी लिया, जिसमें बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले विवाह नहीं कराने की बात कही गई थी। लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी परिवारों ने प्रशासन को भरोसे में लेकर शादी की तैयारी जारी रखी।
टीम के लौटते ही रिसोर्ट में पहुंच गए दोनों परिवार
बताया गया कि 24 जून को गोम्मटगिरी स्थित ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट में दोनों परिवार पहुंचे। बाल विवाह की सूचना मिलने पर टीम दोबारा वहां पहुंची और परिजनों को समझाइश दी।
आरोप है कि टीम के लौटते ही परिजनों ने उसी शाम नाबालिग का विवाह करा दिया। यानी जिस शादी को प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया था, उसे टीम के जाने के बाद गुपचुप तरीके से पूरा कर दिया गया।
रक्षाबंधन पर मायके पहुंची तो सामने आया मामला
मामला कई दिनों तक सामने नहीं आया। रक्षाबंधन के दौरान नाबालिग के मायके आने पर ग्रामीणों को उसके विवाह की जानकारी मिली।
इसके बाद पता चला कि शादी रोकी नहीं गई थी, बल्कि प्रशासनिक टीम की कार्रवाई के बावजूद विवाह करा दिया गया था।
इसके बाद 1 सितंबर को एक आवेदक ने शादी से जुड़े साक्ष्यों के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।
फोटो-वीडियो से सामने आया शादी का सच
कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के निर्देशन में बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक ने मामले की जांच की।
जांच के दौरान परिजनों और फोटोग्राफर की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई शादी की तस्वीरों और वीडियो को खंगाला गया। इन डिजिटल साक्ष्यों से विवाह होने की पुष्टि हुई।
वहीं, सांवेर तहसीलदार के माध्यम से स्कूल से प्राप्त दस्तावेजों और आयु प्रमाण-पत्र की जांच की गई। इससे बालिका के विवाह के समय 18 वर्ष से कम उम्र में होने की पुष्टि हुई।
दूल्हे समेत 9 लोगों पर FIR
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद बाल विवाह विरोधी उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक ने सदस्य संगीता सिंह के साथ गांधी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में विवाह करने वाले बालिग युवक अभिषेक और रितिक सोनी, वर-वधू के माता-पिता और विवाह में शामिल रिश्तेदारों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।
मेडिकल जांच के बाद बढ़ सकती हैं धाराएं
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की विवेचना कर रही है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल परीक्षण और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्रकरण में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से पहले ही परिवार को समझाइश और लिखित शपथ दिलाए जाने के बावजूद विवाह करा दिए जाने से मामला गंभीर माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!