अभिभाषक संघ चुनाव: इन्हें बनाया गया अध्यक्ष; देर रात तक चली मतगणना के बाद घोषित हुए परिणाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अभिभाषक संघ के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आठ प्रत्याशियों के बीच हुए बहुकोणीय मुकाबले में एडवोकेट राकेश पाल ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। गुरुवार देर रात तक चली मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अन्य प्रमुख पदों पर भी हुए चुनाव
चुनाव परिणामों के अनुसार जितेंद्र नीम उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र गुर्जर सचिव, निमेष सोलंकी सहसचिव तथा पल्लविका अध्यारु कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में आयुष भोरहरी, सुधीर व्यास (हैप्पी), नितिन पाराशर, स्नेहील वर्मा, सुमनलता मुकाती और श्यामा वर्मा ने जीत दर्ज की।
21 कार्यकारिणी पदों के लिए हुआ मतदान
इस बार अभिभाषक संघ के चुनाव में कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए भी मतदान कराया गया। इनमें दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। उपाध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि सचिव पद पर पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।
पूरे दिन रही चुनावी सरगर्मी
मतदान के दिन सुबह से ही जिला न्यायालय परिसर में चुनावी माहौल बना रहा। विभिन्न पदों के प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद देर रात तक मतगणना चली, जिसके बाद सभी पदों के परिणाम घोषित किए गए।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!