खबर
Top News

बैंक हड़ताल टली: 5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 4:58 pm
शेयर करें:
बैंक हड़ताल टली

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देशभर के बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया।

अब इस सप्ताह बैंक सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे और बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी
बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही 5-डे वर्किंग की मांग पर विचार के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी। इसमें बैंक मैनेजमेंट और बैंक यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कमेटी कर्मचारियों की मांग और ग्राहकों की सुविधा, दोनों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था पर चर्चा करेगी। कर्मचारियों की ओर से सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना करीब 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
हड़ताल टलने के साथ कर्मचारियों से जुड़े कुछ अन्य मुद्दों पर भी बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।
वरिष्ठ अधिकारियों की Performance Linked Incentive (PLI) व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा होगी।

मार्च 2024 में हुए समझौते से जुड़ी लंबित मांगों और वादों पर दोबारा बातचीत शुरू की जाएगी।
बैंक कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए भी बातचीत जारी रहेगी।

इस हफ्ते बैंक कब-कब बंद रहेंगे?
हड़ताल टलने के बाद इस सप्ताह बैंक सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे। 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन बैंक बंद रहेंगे।

नोटबंदी के बाद पहली बार रविवार को खुले थे बैंक
प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय के निर्देश पर रविवार को भी बैंक खोले गए थे। इससे पहले नोटबंदी के दौरान नवंबर 2016 में रविवार को बैंक खोले गए थे।

उस समय 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट जमा करने और बदलने के लिए बैंकों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ को संभालने और लोगों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को भी शाखाएं खोली गई थीं।

ATM से कैश निकालने पर अब लगेगा चार्ज?
हड़ताल टलने के बाद ATM से कैश निकालने को लेकर भी ग्राहकों के लिए बदलाव हो सकता है। सरकारी बैंकों ने पहले 28 से 30 सितंबर के दौरान तय मासिक फ्री लिमिट के बाद ATM से कैश निकालने पर चार्ज नहीं लेने का फैसला किया था। हालांकि, हड़ताल टलने के बाद इस व्यवस्था को जारी रखने या समाप्त करने को लेकर अभी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

RBI के मौजूदा नियमों के तहत ग्राहक अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 मुफ्त लेनदेन कर सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और अन्य शहरों में 5 मुफ्त लेनदेन की सीमा है।

मुफ्त सीमा पार होने के बाद ATM से कैश निकालने या अन्य निर्धारित लेनदेन पर बैंक द्वारा शुल्क लिया जा सकता है।

90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने वाले थे
प्रस्तावित हड़ताल में देश की सात प्रमुख बैंक यूनियनें शामिल होने वाली थीं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं। इन यूनियनों से देश के करीब 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े होने का दावा किया गया था।

हड़ताल टलने से फिलहाल बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाला असर टल गया है और ग्राहक सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग कामकाज कर सकेंगे।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 10 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 11 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 11 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 11 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 11 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 11 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 12 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 12 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 12 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 12 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 12 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 12 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 12 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 12 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 12 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 12 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 12 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!