हजारों करोड़ की बैंक धोखाधड़ी: ईडी की बड़ी कार्रवाई; करोड़ों की विदेशी इंश्योरेंस पॉलिसियां अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( एसबीआई ) से 1,266.63 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है।
ईडी की भोपाल जोनल यूनिट ने मेसर्स एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड (एओपीएल) और उसके प्रमोटर श्रीकांत भासी से जुड़ी करीब 3.66 करोड़ रुपये मूल्य की दो विदेशी इन्वेस्टमेंट लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए ) के तहत अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है।
ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज उस एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसमें एओपीएल, उसके निदेशकों और अज्ञात सरकारी कर्मचारियों पर फर्जी मर्चेंटिंग ट्रेड ट्रांजैक्शन के जरिए एसबीआई को 1,266.63 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
फर्जी ट्रेडिंग और फंड डायवर्जन का आरोप
जांच में सामने आया कि कंपनी और उसके प्रमोटरों ने कथित तौर पर फर्जी मर्चेंटिंग ट्रेड, सर्कुलर ट्रेडिंग, व्यापारिक दस्तावेजों में हेरफेर और बैंक से प्राप्त धनराशि को देश-विदेश की विभिन्न कंपनियों में डायवर्ट कर बैंकिंग सुविधाओं का दुरुपयोग किया।
ईडी का दावा है कि अपराध से अर्जित धन को श्रीकांत भासी के नियंत्रण वाली कंपनियों के माध्यम से भारत और विदेशों में चल एवं अचल संपत्तियों में निवेश किया गया।
विदेशी इंश्योरेंस पॉलिसियों पर ED का शिकंजा
जांच के दौरान ईडी को श्रीकांत भासी के नाम पर ज्यूरिख इंटरनेशनल लाइफ लिमिटेड में दो इन्वेस्टमेंट लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों का पता चला। इनकी कुल सरेंडर वैल्यू 3.66 करोड़ रुपये (यूएसडी 387,814.42) है। एजेंसी के अनुसार, इन पॉलिसियों में निवेश विदेशी खातों और भासी से जुड़ी कंपनियों के माध्यम से किया गया था।
ईडी ने बताया कि अप्रैल 2026 में श्रीकांत भासी ने दोनों पॉलिसियों को सरेंडर कर उनकी राशि भारत स्थित बैंक खाते में ट्रांसफर कराने का अनुरोध किया था। जांच एजेंसी को आशंका थी कि कथित अपराध से अर्जित धन को खर्च या छिपाया जा सकता है, इसलिए पीएमएलए की धारा 5(1) के तहत इन पॉलिसियों को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया गया।
पहले भी हो चुकी है बड़ी जब्ती
इससे पहले ईडी इसी मामले में दुबई स्थित लगभग 51.70 करोड़ रुपये मूल्य की 9 अचल संपत्तियां और भारत में करीब 111 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी अटैच कर चुकी है।
ईडी का कहना है कि यह कार्रवाई कथित अपराध से अर्जित संपत्तियों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:होमवर्क पूरा न करने पर थप्पड़; मासूम की कक्षा में बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

अग्निवीर पर शादी का झांसा देकर रेप और हत्या का आरोप:जबरन गर्भपात कराया; अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

नगर निगम कर्मियों ने की गुंडागर्दी रहवासी पर ईंट से कर दिया हमला:झूमाझटकी और जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप

गर्भवती को 8 किमी डोली में ढोया:एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची; अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत, महिला ICU में भर्ती

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता के पिता की भी जान ले चुका है फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह:30 जगह शिकायत करने के महीनेभर बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

रेस्टोरेंट-बार में छापामार कार्रवाई:एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक मिली; वेज-नॉनवेज एक ही फ्रीजर में रखा था, मौके पर लगाया जुर्माना

महामंत्री की घोषणा अटकी:दो नेता आमने-सामने; समर्थकों के नाम पर खींचतान, विवाद बढ़ा तो जिला प्रभारी ने रोकी घोषणा

एसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:नहाने के बाद बेड पर लेटे; कुछ देर बाद बेहोश मिले

दो दिन तक शिविर में ही रहेंगे कांग्रेसी:घर जाने वालों पर होगी कार्रवाई; संगठन मजबूत करने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

सुयश विहार में पेट्रोल चोर का आतंक:फुटेज में दिखा संदिग्ध

भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ:नमाज के लिए भी पहुंचे लोग; प्रशासन ने दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए, पुलिस बल तैनात

देखिये वीडियो, बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना:कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे; बोले- आश्वासन नहीं किराया वापस कराए

मुरैना के 'डॉक्टर' ने बनाई थी शराब:उसकी भी मौत

देखिए वीडियो:दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की हवाई मुलाकात; तस्वीर ने बढ़ाया सियासी कौतूहल, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर

ग्लोबल स्किल्स पार्क से सालाना 10 हजार युवा किए जाएंगे प्रशिक्षित:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियोक्ताओं और प्रशिक्षुओं से किया संवाद

जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना:8 बीघा जमीन ले ली; 20 लाख पकड़ाए

मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट:कार की किस्त को लेकर विवाद; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

रिश्वतखोरी मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन:सीएसपी को किया निलंबित; सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने वाली गैंग के आरोपियों को जमानत:एक को जिला कोर्ट; चार को हाईकोर्ट से राहत

इंदौर की पहली पांच सितारा होटल के किचन में मिली गंदगी:किचन के स्टोर में रखे थे सड़े हुए आलू-टमाटर व फंगस लगी मूंगफली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!