खबर
Top News

बैंक कर्मचारी पर लाखों की ठगी का आरोप: महिला और देवर के खातों से निकाले रुपए; एटीएम कार्ड जारी कर अपने पास रख लिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 1:20 pm
शेयर करें:
बैंक कर्मचारी पर लाखों की ठगी का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बीजलपुर की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी पर महिला और उसके देवर के बैंक खातों से लाखों रुपए निकालने का गंभीर आरोप लगा है।

खाते से रकम निकाल ली
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बीजलपुर निवासी द्रोपती बाई वर्मा ने शिकायत में बताया कि बैंक कर्मचारी विष्णु शर्मा ने धोखाधड़ी करते हुए उनके देवर सत्यनारायण के खाते से बड़ी रकम निकाल ली।

एटीएम कार्ड जारी कर अपने पास रख लिया
आरोप है कि आरोपी ने बिना जानकारी दिए सत्यनारायण के नाम से एटीएम कार्ड जारी कराया और उसे अपने पास ही रख लिया। शिकायत के अनुसार 3 अगस्त से 14 अगस्त 2025 के बीच आरोपी ने एटीएम और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए खाते से लगातार पैसे निकाले।

खाता आधार से लिंक करने की बात कही
हैरानी की बात यह रही कि सत्यनारायण को इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उसके नाम से एटीएम कार्ड जारी हो चुका है। महिला ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर 2025 को आरोपी उनके घर पहुंचा और बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने की बात कही।

धोके से ओटीपी हासिल कर लिए
इसी दौरान उसने ओटीपी हासिल कर महिला के खाते से करीब 4 लाख 85 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। वहीं देवर सत्यनारायण के खाते से भी करीब 4 लाख 89 हजार रुपए निकालने का आरोप लगाया गया है।

दुकान पर खाता खुलवाने आया था
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पहले दुकान पर खाता खुलवाने आया था और उसी दौरान उसने कथित तौर पर पूरी साजिश रची। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कुछ रकम भूपेंद्र नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की थी।

जांच जारी
फिलहाल राजेंद्र नगर पुलिस ने संयुक्त एफआईआर दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन और खातों की डिटेल खंगाल रही है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 10 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 10 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 10 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 11 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 11 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 11 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 11 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 12 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 12 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 12 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 12 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 12 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 12 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 12 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 12 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 13 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 13 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!