बांग्लादेश को मिला नया राष्ट्रपति: इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 35 साल बाद हुआ मुकाबले वाला चुनाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ढाका।
बांग्लादेश ने गुरुवार को अपना नया राष्ट्रपति चुन लिया। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर देश के 23वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। उन्हें संसद में 255 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को 88 वोट मिले।
यह बांग्लादेश में करीब 35 साल बाद पहला मुकाबले वाला राष्ट्रपति चुनाव था। इससे पहले 1991 के बाद कई राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए थे।
संसद में हुआ मतदान
राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार दोपहर 2 बजे के बाद संसद भवन में मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम 5 बजे तक चला और इसके बाद वोटों की गिनती की गई। चुनाव में 349 सांसद मतदान के लिए पात्र थे।
बांग्लादेश में राष्ट्रपति का चुनाव जनता सीधे नहीं करती। राष्ट्रपति को संसद के सदस्य चुनते हैं। संसद में BNP के पास दो-तिहाई बहुमत होने के कारण मिर्जा फखरुल की जीत की संभावना पहले से मजबूत मानी जा रही थी।
ओली अहमद को 88 वोट
मिर्जा फखरुल के सामने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के प्रमुख कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद उम्मीदवार थे। उन्हें जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन का समर्थन प्राप्त था। ओली अहमद को चुनाव में 88 वोट मिले।
ओली अहमद ने उठाए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल
हार के बाद ओली अहमद ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सांसदों को अपनी इच्छा के अनुसार मतदान करने की पूरी स्वतंत्रता नहीं है और पार्टी के फैसले के अनुरूप वोट देना पड़ता है।
उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 70 का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी के निर्देश के खिलाफ मतदान करने पर सांसद की सदस्यता जाने का खतरा रहता है।
मिर्जा फखरुल के राष्ट्रपति बनने का राजनीतिक महत्व
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर BNP के वरिष्ठ नेताओं में रहे हैं। राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन के बाद उन्होंने पार्टी के महासचिव और स्थायी समिति की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
उनका राष्ट्रपति बनना ऐसे समय हुआ है, जब BNP सत्ता में लौटने के बाद देश की राजनीति में अपना प्रभाव मजबूत कर रही है। राष्ट्रपति पद मुख्य रूप से संवैधानिक और औपचारिक भूमिका वाला है, जबकि सरकार का संचालन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में होता है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!