बाणगंगा फिर बना No.1 अप्रैल रैंकिंग में जोन-2 के थानों का खराब प्रदर्शन: चंदन नगर और भंवरकुआं टॉप-3 में शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट ने अप्रैल में थानों के कामकाज की मासिक रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार भी थाना बाणगंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे कमिश्नरेट में पहला स्थान हासिल किया, जबकि थाना परदेशीपुरा अंतिम पायदान पर पहुंच गया। खास बात यह रही कि जोन-2 के अधिकांश थानों का प्रदर्शन कमजोर रहा, जिससे पूरे जोन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शुरू की गई इस मूल्यांकन प्रणाली के तहत इंदौर कमिश्नरेट के सभी 32 थानों का आकलन विभिन्न मापदंडों पर किया गया। इसमें अपराध नियंत्रण, जनसंतुष्टि, शिकायत निराकरण, नवाचार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता जैसे बिंदुओं को आधार बनाया गया। जोन-3 का थाना बाणगंगा पूरे शहर में नंबर-1 रहा। इससे पहले भी यह शीर्ष स्थान पर रह चुका है। बेहतर अपराध नियंत्रण और सक्रिय पुलिसिंग के चलते बाणगंगा थाने ने अपनी स्थिति बरकरार रखी। दूसरे स्थान पर जोन-4 का चंदन नगर थाना रहा, जबकि भंवरकुआं ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रैंकिंग में चौथे नंबर पर खजराना थाना और पांचवें स्थान पर राजेंद्र नगर थाना रहा। इसके अलावा अन्नपूर्णा, द्वारकापुरी, जूनी इंदौर और सदर बाजार जैसे थानों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में जगह बनाई। सबसे ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन जोन-2 का रहा। परदेशीपुरा थाना पूरे कमिश्नरेट में आखिरी, यानी 32वें स्थान पर पहुंच गया। इसके अलावा तिलक नगर 31वें, विजय नगर 28वें और लसूड़िया थाना 26वें नंबर पर रहे।
एमआईजी और कनाड़िया भी औसत प्रदर्शन वाले थानों में शामिल रहे। पुलिस विभाग के अंदर भी चर्चा है कि जोन-2 के कई थानों में अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसका असर अब रैंकिंग में भी दिखाई दिया। कमिश्नरेट के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों और स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं कमजोर प्रदर्शन वाले थानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। लगातार लापरवाही मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
टॉप-10 थानों की सूची
1. बाणगंगा
2. चंदन नगर
3. भंवरकुआं
4. खजराना
5. राजेंद्र नगर
6. अन्नपूर्णा
7. द्वारकापुरी
8. जूनी इंदौर
9. सदर बाजार
10. पलासिया
ये थाने रहे फिसड्डी
तुकोगंज, लसूड़िया, एरोड्रम, विजय नगर, छोटी ग्वालटोली, सराफा, तिलक नगर और परदेशीपुरा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!