हाईकोर्ट में जमानत मामलों की सुनवाई होगी तेज: एक और जस्टिस का रोस्टर तय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में जमानत मामलों की सुनवाई को लेकर बड़ी राहत मिली है। रोजाना बड़ी संख्या में जमानत याचिकाएं सूचीबद्ध होने के बावजूद समय की कमी के कारण कई मामलों की सुनवाई नहीं हो पाती थी।
मामलों की सुनवाई होगी तेज
अब हाईकोर्ट प्रशासन ने एक और जज का रोस्टर जमानत मामलों के लिए तय कर दिया है। इससे लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है।
रोज लगते हैं 1500 से 2000 जमानत केस
इंदौर हाईकोर्ट में हर दिन औसतन डेढ़ से दो हजार जमानत मामलों की लिस्टिंग होती है। इतनी बड़ी संख्या में मामलों के कारण सभी केस पर निर्धारित समय में सुनवाई संभव नहीं हो पाती।
सुनवाई टल जाती है
कई मामलों में केस लिस्ट होने के बावजूद सुनवाई अगले दिन के लिए टल जाती है। इसी समस्या को लेकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया से मुलाकात कर अतिरिक्त बेंच की मांग की थी।
अब जस्टिस आरके वाणी सुनेंगे जमानत केस
हाईकोर्ट रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जबलपुर के जस्टिस राजेंद्र कुमार वाणी का रोस्टर अब इंदौर हाईकोर्ट में तय किया गया है। जस्टिस वाणी 10 अगस्त से जमानत मामलों की सुनवाई करेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
दो से बढ़कर तीन हुईं बेंच
अब तक इंदौर हाईकोर्ट में जमानत मामलों की सुनवाई दो बेंच कर रही थीं। इनमें जस्टिस गजेंद्र सिंह और जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी शामिल थे। जस्टिस आरके वाणी के जुड़ने के बाद अब तीन बेंच जमानत मामलों की सुनवाई करेंगी।
इससे रोजाना बड़ी संख्या में आने वाली जमानत याचिकाओं की सुनवाई का समय बढ़ेगा और मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।
दो जजों की सेवानिवृत्ति के बाद खाली थे पद
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद नए जजों की नियुक्ति नहीं होने से जमानत सहित अन्य मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही थी।
अब जस्टिस वाणी का रोस्टर इंदौर में तय होने से जमानत मामलों के साथ अन्य लंबित प्रकरणों की सुनवाई में भी तेजी आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!