खबर
Top News

बाबा बर्फानी पथ, सुरक्षा संग: अमरनाथ यात्रा के लिए ‘ऑपरेशन शिवा’ शुरू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जुलाई 2026, 7:06 pm
शेयर करें:
बाबा बर्फानी पथ, सुरक्षा संग

घाटी में अभेद्य सुरक्षा घेरा, हाई अलर्ट पर सेना और सुरक्षा एजेंसियां, Valley QAT कमांडो से लेकर ड्रोन निगरानी तक, यात्रा मार्ग पर बहु-स्तरीय सुरक्षा; 670 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात

खुलासा फर्स्ट, जम्मू ।
कल से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। आतंकियों की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन शिवा’ शुरू किया है। यात्रा मार्ग पर जमीन से लेकर आसमान तक बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग, बेस कैंप, संवेदनशील इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रखेंगी।

या त्रा के दौरान श्रद्धालुओं के काफिले जिस राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) से गुजरेंगे, वहां Valley QAT (क्विक एक्शन टीम) के विशेष कमांडो तैनात किए गए हैं। इन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों का विशेषज्ञ माना जाता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। बालटाल और पहलगाम दोनों यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस बार यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। पूरे यात्रा मार्ग पर 24 घंटे ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों, जंगलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष ड्रोन तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की तुरंत पहचान कर उस पर नजर रखी जा सके।

यात्रा की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ वाहनों का भी उपयोग किया जा रहा है। सड़कों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए 670 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की हैं। गृह मंत्रालय भी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहा है, ताकि किसी प्रकार की चूक न हो।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरनाथ यात्रा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कश्मीर घाटी और डल झील का भी रुख करते हैं। इसे देखते हुए सीआरपीएफ ने ‘ऑपरेशन डल’ शुरू किया है। सीआरपीएफ का वाटर विंग डल झील में 24 घंटे गश्त कर रहा है, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष यात्रा मार्गों का चौड़ीकरण और सुधार किया गया है। बालटाल से पवित्र गुफा तक नई लाइटिंग व्यवस्था विकसित की गई है। पोनी, पालकी और पोर्टर के लिए प्री-पेड बुकिंग सुविधा शुरू की गई है। प्रत्येक पंजीकृत श्रद्धालु को RFID कार्ड दिया जाएगा, जिससे उनकी रियल-टाइम ट्रैकिंग संभव होगी और आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यात्रा प्रारंभ होने से पहले प्रतिदिन पूरे मार्ग का रूट सैनिटाइजेशन और सुरक्षा जांच की जाएगी। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बल संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। हाईवे, रेलवे स्टेशन, बेस कैंप और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु बनी रहे।

नारी शक्ति संभालेगी सुरक्षा की कमान, नुनवान बेस कैंप में तैनात की गईं CRPF की महिला जवान
श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए CRPF ने पहलगाम के निकट नुनवान आधार शिविर में महिला जवानों की विशेष टुकड़ी तैनात की है। यह दल यात्रा के लिए तैयार किए गए बहुस्तरीय सुरक्षा तंत्र का अहम हिस्सा होगा और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा जांच से लेकर उनकी सहायता की जिम्मेदारी निभाएगा।

सीआरपीएफ की महिला जवान महिला श्रद्धालुओं की तलाशी लेंगी, कतारों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करेंगी तथा बुजुर्ग और दिव्यांग महिलाओं की सहायता करेंगी। ्रद्धालुओं की पवित्र गुफा की ओर निर्बाध आवाजाही बनाए रखने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

नुनवान आधार शिविर में तैनात महिला जवानों में उत्तर प्रदेश की मुस्कान त्यागी भी शामिल हैं, जिन्होंने वर्ष 2023 में सीआरपीएफ ज्वाइन किया था और इस बार पहली बार अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी संभाल रही हैं। वह एक दर्जन से अधिक महिला जवानों की टीम का हिस्सा हैं।

इस विशेष टीम में उत्तर प्रदेश की आरती सिंह, आंध्र प्रदेश की संध्या रानी, नागालैंड की किरोन, पश्चिम बंगाल की सोमाश्री तथा राजस्थान की आशा बाई मीणा भी शामिल हैं। विभिन्न राज्यों से आई यह टीम सीआरपीएफ की राष्ट्रीय विविधता और महिला सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सुरक्षा जांच के अलावा महिला जवान यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगी, शिविर में सुव्यवस्थित आवाजाही बनाए रखेंगी और पहली बार यात्रा पर आने वाली महिला श्रद्धालुओं तथा वरिष्ठ नागरिक महिलाओं की हरसंभव सहायता करेंगी।

महिला श्रद्धालुओं ने भी महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सहज, सम्मानजनक और सुविधाजनक हो गई है।

ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जम्मू से पहले जत्थे को रवाना किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने
वार्षिक अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए बुधवार से ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही पंजीकरण केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन के अनुसार जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार तड़के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया।

इसके साथ ही यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की 57 दिनों की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी।

श्रद्धालु दो मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। इनमें अनंतनाग जिले का पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग तथा गांदरबल जिले का 14 किलोमीटर लंबा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग शामिल है।

प्रशासन के अनुसार अब तक लगभग चार लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी पंजीकरण केंद्रों पर पहुंचे, जिन्होंने पहले से टोकन प्राप्त कर रखा था।

बुधवार सुबह टोकन धारकों का मौके पर पंजीकरण शुरू हुआ, जबकि देश के विभिन्न राज्यों से जम्मू पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए लगातार दूसरे दिन भी टोकन वितरण जारी रहा। रातभर हुई बारिश से जम्मू का मौसम सुहावना हो गया, लेकिन इसका श्रद्धालुओं के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु पंजीकरण केंद्रों के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पूरे परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे।

संबंधित समाचार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत
Top News

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

1 minute ago
देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन
Top News

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

6 minutes ago
किसने महिलाओं से की अपील
Top News

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

18 minutes ago
पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत
Top News

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

30 minutes ago
‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप
Top News

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

38 minutes ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
आरक्षक से साइबर ठगी
Top News

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

about 1 hour ago
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Top News

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

about 2 hours ago
प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं
Top News

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

about 2 hours ago
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

about 2 hours ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

about 2 hours ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

about 2 hours ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

about 2 hours ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 20 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 20 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 20 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 20 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 20 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 21 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!