बुला रहे हैं बाबा बर्फानी विश्वास और कठिन राह
KHULASA FIRST
संवाददाता

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट।
वह यादगार धार्मिक यात्रा, जहां हर कदम बन जाता है तपस्या, हिमालय की गोद में फिर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, फिर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, गुफा तक नहीं, विश्वास तक की यात्रा है अमरनाथ, जहां प्रकृति करती है शिव का सिंगार, हिम शिवलिंग के दर्शन की पुकार, आस्था की सबसे कठिन परीक्षा: जब हिमालय बुलाता है, सांसों की परीक्षा, विश्वास की जीत, बर्फ की गुफा, शिव का साक्षात्कार और आस्था का अनंत सफर।
हि मालय की ऊंची चोटियों के बीच आस्था का महाकुंभ एक बार फिर सजने जा रहा है। आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रही 57 दिवसीय पवित्र अमरनाथ यात्रा केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि साहस, धैर्य और आत्मबल की वो कठिन परीक्षा है, जहां हर कदम मंजिल की ओर नहीं बल्कि अध्यात्म की एक नई अनुभूति की ओर बढ़ता है।
हजारों फीट की ऊंचाई, बर्फीली हवाएं, अचानक बदलता मौसम और सांसों की परीक्षा लेती चढ़ाई... इन सबके बीच जब देश भर से ‘बम-बम भोले’ का जयघोष गूंजता है, तो आस्था के सामने हर चुनौती बौनी साबित हो जाती है।
जब रास्ता ही बन जाता है ‘तपस्या’...अमरनाथ की यात्रा में मंजिल जितनी पावन है, उसका मार्ग भी उतना ही अलौकिक है। कहीं बादलों को चीरती बर्फ से ढकी चोटियां हैं, तो कहीं गहरी खाइयों के मुहाने पर संकरी पगडंडियां। इस बार यात्रा के मुख्य मार्गों को नया जीवन दिया गया है।
पिछले वर्ष बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के महत्वपूर्ण पुलों का पुनर्निर्माण समय रहते पूरा कर लिया गया है, जिससे जम्मू से कश्मीर घाटी तक का सफर पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। इसके अलावा, कश्मीर के प्रवेश द्वार बनिहाल में पहाड़ी पर स्थापित किया गया 100 फीट लंबा ‘हॉलीवुड शैली’ का ‘BANIHAL’ लैंडमार्क इस बार श्रद्धालुओं के स्वागत का एक नया और आधुनिक आकर्षण होगा।
दो दुर्गम मार्ग, लक्ष्य एक... बाबा बर्फानी के दरबार तक पहुंचने के लिए दो पारंपरिक रास्ते हैं-
पहलगाम मार्ग: यह रास्ता लंबा और पारंपरिक है, जहां प्रकृति के बदलते रंग और पड़ाव यात्रियों को सुगमता से आगे बढ़ाते हैं।
बालटाल मार्ग: यह छोटा जरूर है, लेकिन इसकी खड़ी और संकरी चढ़ाई हर कदम पर यात्री के साहस और शारीरिक क्षमता की कड़ी परीक्षा लेती है।
पौराणिक मान्यता: जहां अमर हुई थी कथा... सनातन परंपरा में अमरनाथ गुफा का स्थान सर्वोपरि है। मान्यता है कि भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य (अमर कथा) इसी गुफा में सुनाया था।
इस परम गोपनीय रहस्य को कोई तीसरा न सुन सके, इसलिए महादेव ने गुफा तक पहुंचने से पहले अपने वाहन नंदी, मस्तक के चंद्रमा, गले के नाग और पंचतत्वों तक का परित्याग कर दिया था।
गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित होने वाला यह हिम शिवलिंग प्रकृति और परमात्मा के मिलन का सबसे बड़ा रहस्य है।
इस बार ‘हाईटेक’ होगी बाबा की सुरक्षा... बदलते समय के साथ इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में तकनीक का भी बड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार बहु-स्तरीय सुरक्षा ढांचा तैयार किया है, जिसमें शामिल हैं-
यात्रियों की रियल-टाइम ट्रैकिंग... एंटी-ड्रोन सिस्टम और आधुनिक चिकित्सा चौकियां। संवेदनशील रास्तों पर चौबीसों घंटे काम करने वाला आपदा प्रबंधन तंत्र।
यात्रा सिर्फ दर्शन नहीं, अनुशासन भी है... देश में चारधाम, बारह ज्योतिर्लिंग और कई शक्तिपीठ हैं, लेकिन अमरनाथ की महिमा निराली है। यहां मंदिर की कोई स्थायी चौखट नहीं, बल्कि प्रकृति स्वयं शिव का शृंगार करती है और समय आने पर वह स्वरूप विलीन भी हो जाता है। यही संसार की नश्वरता का संदेश है।
पहाड़ों का नियम है कि यहां श्रद्धा जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है अनुशासन। कड़े मेडिकल चेकअप, निर्धारित रूट का पालन और प्रशासन के निर्देशों का सम्मान ही इस यात्रा की सफलता की पहली शर्त है।
जब यात्री तमाम मुश्किलों को पार कर गुफा में बाबा बर्फानी के पहले दर्शन करता है, तो पैरों के छाले और सांसों की थकान पलभर में कपूर की तरह उड़ जाती है। पीछे रह जाता है तो केवल एक अनंत संतोष और यह विश्वास कि बुलावा अगली बार फिर आएगा।
संबंधित समाचार

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

बिन पेंदे का लोटा शाहरुख कुरैशी:गिरगिट जैसी फितरत वाला है ये तथाकथित पत्रकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!