खबर
Top News

अजहर वाघेला हत्यारा ही नहीं, लुटेरा भी: सरकारी जमीन पर बनाया गार्डन; गुंडों के दम पर वसूलता है मनमाने पैसे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 6:18 pm
शेयर करें:
अजहर वाघेला हत्यारा ही नहीं, लुटेरा भी

कार्यक्रमों में आने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं गुर्गे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मासूम पत्नी की हत्या करने वाला खजराना क्षेत्र का फर्जी पत्रकार अजहर पटेल वाघेला अवैध वसूली के लिए वाघेला एक्सप्रेस नामक अखबार निकालता है, वह लुटेरा भी है। उसने स्कीम नं. 134 में स्टार चौराहा के पास वाघेला गार्डन सरकारी जमीन लूटकर बना रखा है, जहां वो लोगों से मुंह मांगी राशि वसूलता है और न देने पर या सुविधाएं न मिलने की शिकायत करने वालों को गुंडों से धमकाता है।

स्थिति यह है कि अजहर वाघेला के गुंडे यहां कार्यक्रमों में आने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ तक करते हैं। ये आरोप उसके ससुर मोहम्मद पटेल के हैं। उन्होंने बताया कि जिस वक्त उनकी बड़ी बेटी अंजुम बी की शादी अजहर से हुई थी तब वो और उसका परिवार कुछ नहीं था, खाने तक के लाले थे।

बाद में उसने जमीनों पर कब्जे करना और लोगों को डरा-धमकाकर उनकी संपत्तियां हड़पना शुरू कर दिया। इस तरह चंद वर्षों में ही करोड़ों की संपत्ति एकत्र कर ली, लेकिन जैसे ही अजहर, उसके भाई इरफान और बाप इस्लाम ने पैसा कमाया, वैसे ही उसने अनैतिक काम भी शुरू कर दिए।

कई हिंदू लड़कियों से बना रखे हैं संबंध
उन्होंने बताया कि इस्लाम ने एक अन्य महिला को गार्डन पर रखा, जहां उसकी हत्या भी कर दी, जबकि बेेटे अजहर ने भी कई हिंदू लड़कियों से संबंध बना रखे हैं। उसने अपनी एक हिंदू प्रेमिका, जिसे लिव-इन में रख रखा है, वो उसकी मुंहबोली बहन है, क्योंकि इस्लाम को प्रेमिका की मां ने राखी बांधी थी। इसके लिए ही उसने अपनी पत्नी अंजुम बी की 13 जनवरी 2025 की रात्रि हत्या कर दी और उसे फांसी का रूप देकर बचने की कोशिश की।

ऐसे लोगों से सतर्क व दूर रहना ही उचित

खुलासा फर्स्ट अजहर और उसके परिवार की ऐसी हत्यारी हकीकतों का परत-दर-परत खुलासा कर स्वच्छ पत्रकारिता के तहत लोगों को उससे सावधान कर रहा है कि जो भी लड़की या अन्य लोग उनके शिकंजे में फंसेगा उसका अंजाम बुरा होगा, क्योंकि अजहर समेत उसका पूरा परिवार हत्यारा होने के साथ-साथ लुटेरा भी है, न केवल जमीन का बल्कि इज्जत का भी। ऐसे लोगों से सतर्क और दूर रहना ही उचित है।

शिकायत करने पर गुंडे मारपीट पर हो जाते हैं उतारू

खुलासा फर्स्ट द्वारा अब वाघेला की एक और करतूत का खुलासा किया जा रहा है, वो ये कि इस परिवार ने स्कीम नं. 134 में स्टार चौराहा के समीप एमआर 10 पर वाघेला मैरिज गार्डन बना रखा है। ये गार्डन पूरा का पूरा सरकारी जमीन पर है यानी इस परिवार ने महिलाओं की इज्जत के अलावा सरकारी जमीन भी लूट भी है। इस गार्डन में आए दिन शादी-पार्टी के आयोजन होते हैं जिसके लिए अजहर वाघेला भारी-भरकम वसूली करता है। वो आयोजकों को विभिन्न सुविधाओं के सब्जबाग दिखाता है और बाद में कोई सुविधा नहीं देता। जब कोई इसकी शिकायत करता है तो अजहर वाघेला के पाले हुए गुंडे उनके साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। हाल ही में कई आयोजनों में तो पानी तक नहीं मिला और न ही डेकोरेशन वैसा किया गया जैसा कि उसने वादा कर पैसा लिया था यानी पैसा लेकर भी सुविधाएं नहीं दीं। कमरों में कोई सर्विस नहीं है। न वेटर आते हैं और न डस्टबीन साफ होता है। पलंगों की चादरें भी गंदी होती हैं और कॉरिडोर में भी कचरा पड़ा रहता है। साफ-सफाई ही नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति शिकायत करता है तो रिसेप्शन पर बैठने वाला कर्मचारी बदतमीजी से जवाब देता है। पटेल ये भी बताते हैं कि गार्डन में अजहर के गुंडे सक्रिय रहते हैं जो न केवल खाने पर हाथ साफ करते हैं बल्कि महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ भी करते हैं। कई बार मामला थाने तक पहुंचा भी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासन की टेढ़ी निगाह... वाघेला के इस गार्डन पर प्रशासन की टेढ़ी निगाह है। सूत्रों ने बताया कि कई बार अवैध निर्माणों को तोड़कर सरकारी जमीन मुक्त करा चुके प्रशासन ने वाघेला गार्डन को भी शामिल कर लिया है। इस पर भी रिमूवल होगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी मंगवाई है। ऐसा हुआ तो अजहर को उसके किए की सजा तो मिलेगी ही, क्षेत्र के लोग भी उसके आतंक से मुक्त होंगे। दूसरों पर भूमाफियाओं से संबंध रखने का आरोप लगाने वाले अजहर पटेल वाघेला की हकीकत क्या है, ये सामने आ गई है, जबकि खुद उसने सरकारी जमीन पर कब्जा कर गार्डन बना रखा है और सरेआम लूटमारी कर रहा है।

संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान
Top News

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

about 1 hour ago
बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार
Top News

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

about 1 hour ago
कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर
Top News

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

about 2 hours ago
रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी
Top News

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

about 2 hours ago
सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री
Top News

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

about 2 hours ago
खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

about 2 hours ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

about 3 hours ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

about 3 hours ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

about 3 hours ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 3 hours ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 3 hours ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 4 hours ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 4 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 4 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 4 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 4 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!