कॉल रिकॉर्डिंग से ब्लैकमेलिंग की कोशिश: पैसे नहीं देने पर वायरल करने की दी धमकी; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से व्हाट्सएप के जरिए कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने का मामला सामने आया है।
दोनों आरोपियों को लिया हिरासत में
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फरियादी आयुष त्रिवेदी निवासी समर पार्क कॉलोनी इंदौर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली थी
उन्होंने बताया कि उनके पिता अशोक त्रिवेदी के परिचित अजय उर्फ कालू भिलाला ने उनके पिता के साथ हुई फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली थी। यह रिकॉर्डिंग अक्षत दुबे को दी गई, जिसने आयुष को व्हाट्सएप पर भेजकर पैसे की मांग शुरू कर दी।
रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने करीब 80 हजार रुपए की मांग करते हुए रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी और लगातार कॉल कर मानसिक दबाव बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया।
पहचान कर पकड़ा
लसूड़िया पुलिस ने अपराध क्रमांक 635/2026 धारा 308(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ये हैं आरोपी
अक्षत दुबे (38), निवासी राजगढ़
अजय कुमार भिलाला उर्फ कालू (20), निवासी राजगढ़
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!