नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास: लोगों ने पिटाई कर संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
शहर के हनुमान फाटक क्षेत्र में मंगलवार को एक नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया। बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति के साथ मौजूदगी देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। सतर्क नागरिकों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और डायल-112 को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया।
लोगों को हरकतें लगी संदिग्ध
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति हनुमान फाटक के पास एक नाबालिग बच्चे को अपने साथ कहीं ले जाने का प्रयास कर रहा था। बच्चे के हाव-भाव और व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू कर दी।
आक्रोशित भीड़ ने की पिटाई
पूछताछ के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। नाबालिग बच्चे को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में लिया गया।
पुलिस कर रही है पूछताछ
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह बच्चे को किस उद्देश्य से अपने साथ ले जा रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं।
अफवाहों से बचने की अपील
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने से पहले आरोपी के उद्देश्य या किसी बच्चा चोरी गिरोह से उसके संबंध को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!