खबर
Top News

कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला: लाठी; सरिया और हथौड़ों से किया वार, 20 आरोपियों पर केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 12:31 pm
शेयर करें:
कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला होने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात किला गेट थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे की सरियों और हथौड़ों से हमला कर दिया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हत्या के प्रयास का केस
घटना के विरोध में कांवड़ियों और हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर कई घंटे तक चक्काजाम किया। इसके बाद पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बाइक और कार की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8:30 बजे ग्वालियर के चार से पांच युवक हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। घासमंडी क्षेत्र से गुजरते समय उनकी बाइक एक कार से टकरा गई।

कार में अरशद खान, गोलू और अकील खान सहित अन्य लोग सवार बताए गए हैं। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

लाठी, सरिया और हथौड़ों से हमला करने का आरोप
शिकायत के अनुसार विवाद के दौरान पहले धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोग मौके पर पहुंचे और कथित रूप से लाठी-डंडों, लोहे की सरियों और हथौड़ों से हमला कर दिया।

हमले में 24 वर्षीय विवेक यादव और शुभम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि विवेक यादव के सिर पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार
मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कुछ समय तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मामला किला गेट थाना क्षेत्र का है या बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का। इसी वजह से शुरुआती पुलिस कार्रवाई में देरी हुई।

पुलिस कार्रवाई में देरी पर थाने का घेराव
घटना से नाराज कांवड़ियों के साथियों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बहोड़ापुर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर करीब दो से तीन घंटे तक चक्काजाम किया और नारेबाजी की। इससे इलाके में यातायात प्रभावित रहा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने के बाद देर रात प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया।

20 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला
पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए अरशद खान, गोलू और अकील खान समेत 14 नामजद तथा कुल 20 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 1 hour ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 2 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 2 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 2 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 2 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 2 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 2 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 2 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 2 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 2 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 2 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 2 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 2 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 3 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 3 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 3 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 3 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!