पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला: 4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला कर NDPS मामले के आरोपी को छुड़ाकर ले जाने की घटना सामने आई है।
आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया
पुलिस के मुताबिक, करीब चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और फायरिंग व मारपीट के बाद आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया।
आरोपियों की तलाश शुरू
घटना दोपहर करीब 1 बजे रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुई। वारदात की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
चार गाड़ियों से पहुंचे बदमाश
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस की टीम NDPS मामले में गिरफ्तार आदित्य मिश्रा को ओडिशा से रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी।
पुलिस टीम छुहिया घाटी से गुजर रही थी, तभी वाहनों में सवार लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। ओडिशा पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर तीन बार फायरिंग की।
इसके अलावा बेसबॉल बैट से भी हमला किया गया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा लिया और वाहनों से मौके से फरार हो गए।
8 पुलिसकर्मी थे टीम में, हथियार भी मौजूद थे
घटना के समय पुलिस टीम में कुल 8 पुलिसकर्मी मौजूद बताए जा रहे हैं। टीम के पास AK-47, पिस्टल समेत अन्य हथियार होने की जानकारी भी सामने आई है।
इसके बावजूद हमलावर आरोपी को छुड़ाकर भागने में सफल रहे। फायरिंग और मारपीट की सूचना के बावजूद फिलहाल किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
एसपी मौके पर पहुंचे, कई थानों की पुलिस अलर्ट
घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भी मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस को अलर्ट कर आरोपियों की तलाश के लिए रवाना किया गया।
पुलिस को आशंका है कि वारदात के बाद आरोपी और उसके साथी वाहनों से मैहर की ओर भागे हैं। इसके चलते आसपास के इलाकों में वाहनों की जांच और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी और वाहनों की जानकारी
पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की तलाश के साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी जानकारी भी खंगाली जा रही है।
छुहिया घाटी और आसपास के इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। आरोपी को छुड़ाने के पीछे कौन लोग शामिल थे और वारदात की पूरी साजिश कैसे रची गई, इसे लेकर जांच जारी है।
संबंधित समाचार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!