खबर
Top News

चारों तरफ से घिरा अत्रिवाल: ग्राम सगवाल का पीड़ित किसान पहुंचा हाई कोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 3:41 pm
शेयर करें:
चारों तरफ से घिरा अत्रिवाल

किसानों के शोषण, फर्जी एफआईआर और प्रशासनिक साठगांठ के पहले ही लग चुके हैं आरोप

अब पेड़ों की कटाई और पर्यावरण को लेकर गंभीर आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चार साल पहले इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा आत्महत्या में सुर्खियों में आए अत्रिवाल परिवार का नाम फिर विवादों के केंद्र में है। इस बार बिल्डर परिवार के बेटे हिमांशु अत्रिवाल और उसकी कंपनी अत्रिवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करोड़ों के भुगतान रोकने, ठेकेदारों को धमकाने, किसानों से किए वादे तोड़ने, राजनीतिक प्रभाव के जरिए झूठा प्रकरण दर्ज कराने और प्रशासनिक साठगांठ से निजी कंपनी के हित साधने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के बीच धार जिले के ग्राम सगवाल के किसान अभिषेक सालित्रा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई के अंक में खुलासा फर्स्ट ने ‘पेमेंट मांगा तो केस मिला... अत्रिवाल परिवार फिर विवादों में’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसमें पवन ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़ी वाइब्रेंट एनर्जी (वर्तमान में आईनॉक्स समूह के स्वामित्व में) तथा हिमांशु अत्रिवाल की कंपनी अत्रिवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ मां नागणेचा सिक्योरिटीज एंड डेवलपमेंट के संचालक अविनाश प्रताप सिंह राठौर और जमीन मालिक अभिषेक सालित्रा द्वारा लगाए गए आरोपों का उल्लेख किया गया था।

शिकायत के अनुसार 27 जून को धार जिले के अमझेरा थाने में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हुआ था, जिसमें 32 लाख रुपये भुगतान पर सहमति बनी थी।

आरोप है कि इसके बाद केवल पांच लाख रुपये दिए गए और शेष राशि देने से इनकार कर दिया गया। साथ ही धमकाने तथा अविनाश प्रताप सिंह राठौर पर झूठा प्रकरण दर्ज कराने के आरोप भी लगाए गए। यह शिकायत मुख्यमंत्री, आईजी, डीआईजी और एसपी धार तक भेजी गई है।

आहत होकर किसान अभिषेक सालित्रा ने अधिवक्ता अजिंक्य पाटिल के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका (डब्ल्यूपी क्रमांक 25754/2026, अभिषेक सालित्रा बनाम मध्यप्रदेश शासन) दायर की है। उनका दावा है कि संबंधित भूमि पर न्यायालय ने हस्तक्षेप रोकने संबंधी अंतरिम संरक्षण दिया है और इसके बावजूद किसी भी प्रकार की कार्रवाई न्यायालय के आदेश का उल्लंघन होगी।

फर्जी केस का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
अभिषेक सालित्रा का आरोप है कि अमझेरा पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में अविनाश प्रताप सिंह राठौर पर बिना पर्याप्त साक्ष्यों के गंभीर धाराएं लगाई गईं। उनका कहना है कि एफआईआर में अन्य साथी शब्द जोड़कर भविष्य में अन्य लोगों को भी आरोपी बनाने का रास्ता खुला रखा गया है। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भुगतान अटका, किसान पर बढ़ा कर्ज का बोझ
सालित्रा का कहना है कि लंबित भुगतान के कारण वे आर्थिक और मानसिक दबाव में हैं तथा लिए गए ऋण पर ब्याज लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के भारी वाहनों से गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और परियोजना के दौरान पुराने पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।

संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

6 minutes ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

14 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

15 minutes ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

20 minutes ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

31 minutes ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 1 hour ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 1 hour ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 1 hour ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 2 hours ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 3 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 3 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 3 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 3 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 4 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 21 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 21 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!