खबर
Top News

इन हादसों में सबसे आगे: पांच साल में इतने हजार से अधिक मामले; मुआवजे के लिए भी भटक रहे पीड़ित परिवार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 5:05 pm
शेयर करें:
इन हादसों में सबसे आगे

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार प्रयासों के बावजूद मध्यप्रदेश में हिट एंड रन (दुर्घटना कर वाहन चालक का फरार हो जाना) के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में हिट एंड रन दुर्घटनाओं के मामले में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में 60 हजार से अधिक ऐसे मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा मिलने में भी महीनों की देरी हो रही है।

यूपी और महाराष्ट्र से भी आगे निकला मध्यप्रदेश

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश में 12,453 हिट एंड रन हादसे दर्ज किए गए। तुलना करें तो उत्तर प्रदेश में 11,209 और महाराष्ट्र में 6,485 मामले सामने आए। यह स्थिति इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि आबादी और वाहनों की संख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से कहीं बड़े राज्य हैं।

पिछले पांच वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में ऐसे हादसों का ग्राफ लगातार ऊंचा बना हुआ है।

2020: 11,550 मामले

2021: लगातार वृद्धि

2022: बढ़ते हादसे

2023: 14,093 मामले (सर्वाधिक)

2024: 12,453 मामले (अस्थायी आंकड़े)

मुआवजे का प्रावधान, लेकिन भुगतान में भारी देरी
हिट एंड रन दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। नियमों के अनुसार क्लेम इंक्वायरी ऑफिसर को एक महीने के भीतर जांच पूरी करनी होती है। इसके बाद 15 दिनों के भीतर बीमा परिषद को भुगतान सुनिश्चित करना होता है। हालांकि, व्यवहार में यह प्रक्रिया बेहद धीमी साबित हो रही है।

हजारों दावे अब भी लंबित
फरवरी 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 में 929 क्लेम दर्ज हुए, लेकिन इनमें से केवल 425 मामलों में ही भुगतान हो सका। 504 दावे अब भी लंबित हैं।

जिलों की स्थिति भी चिंताजनक
गुना में योजना शुरू होने के बाद 37 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें 15 स्वीकृत हुए, जबकि केवल 10 मामलों में ही मुआवजा दिया जा सका। सीहोर में 134 मामलों में मृत्यु से जुड़े सिर्फ 9 और गंभीर घायल के 8 मामलों को मंजूरी मिली। विदिशा में मार्च 2025 से फरवरी 2026 के बीच 68 मामले दर्ज हुए। इनमें 40 स्वीकृत प्रकरणों का भुगतान अब भी लंबित है। रायसेन में चार वर्षों में 105 मामले सामने आए, लेकिन केवल 12 मामलों को मंजूरी मिली। अधिकांश फाइलें जांच स्तर पर ही अटकी हुई हैं।

मुआवजा अटकने की प्रमुख वजहें
विशेषज्ञों के अनुसार मुआवजा वितरण में देरी के पीछे कई कारण हैं। इसमें मुख्य रूप से एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की कमी। बीमा कंपनियों द्वारा भुगतान में देरी होना। पुलिस और प्रशासनिक जांच लंबी चलना। इसके अलावा पीड़ित परिवारों द्वारा समय पर आवेदन नहीं कर पाना।

हादसे रोकने की योजनाएं भी असरदार नहीं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार ने 4E मॉडल (Education, Engineering, Enforcement और Emergency Care) लागू किया है। इसके अलावा राज्यों को हाईटेक कैमरे, स्पीड रडार और सड़क सुरक्षा के लिए हजारों करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके बावजूद मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर तेज रफ्तार, लापरवाह ड्राइविंग और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हिट एंड रन मामलों में अपेक्षित कमी नहीं आ सकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन, प्रभावी निगरानी, त्वरित जांच और समयबद्ध मुआवजा व्यवस्था के बिना इन हादसों पर नियंत्रण पाना कठिन होगा।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 9 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 9 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 10 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 10 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 10 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 10 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 10 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 10 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!