ब्रिक्स देशों के कलाकारों को मिलेगा नया मंच: घोषणा पत्र जारी; चोरी की सांस्कृतिक संपदा लौटाने पर सहमति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन संस्कृति मंत्रियों की बैठक के बाद ‘भोपाल घोषणा पत्र’ जारी किया गया। इसमें ब्रिक्स देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग मजबूत करने, कलाकारों के लिए नए अवसर पैदा करने और चोरी या अवैध तरीके से विदेश पहुंची सांस्कृतिक संपदाओं की पहचान कर उन्हें मूल देश में वापस लाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सम्मेलन में तीन दिन तक चले मंथन को अब साझा रोडमैप और समयबद्ध लक्ष्यों से जोड़ा गया है। सम्मेलन की थीम ‘लचीलापन, नवाचार और स्थिरता’ रही। बैठक में 11 देशों के 55 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कलाकारों के लिए बनेगी स्वैच्छिक रजिस्ट्री
भारत ने ब्रिक्स संस्कृति ट्रैक के तहत स्वैच्छिक कलाकार रजिस्ट्री की पायलट पहल की घोषणा की। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र के पेशेवरों को आपस में जोड़ना, नेटवर्क मजबूत करना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अवसर बढ़ाना है। डिजिटल माध्यमों के जरिए कलाकारों को नए बाजारों तक पहुंच दिलाने पर भी जोर दिया गया।
चोरी की सांस्कृतिक संपदा लौटाने पर जोर
घोषणा पत्र में सांस्कृतिक संपदाओं के उद्गम की पहचान, अनुसंधान, वापसी और पुनर्स्थापन को सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल किया गया है। इसके लिए एआ आधारित ट्रेसिंग टूल्स की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा।
साझा विरासत और पारंपरिक ज्ञान का संरक्षण
ब्रिक्स देशों ने यूनेस्को की बहुराष्ट्रीय नामांकन प्रक्रियाओं में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। पारंपरिक ज्ञान, लोक अभिव्यक्तियों और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी घोषणा पत्र में प्रमुखता दी गई है।
म्यूजियम और आर्काइव भी जुड़ेंगे
संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखागार के बीच दस्तावेजी विरासत, डिजिटलीकरण और संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया जाएगा। इससे ऐतिहासिक दस्तावेजों और सांस्कृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए विशेषज्ञता साझा करने का रास्ता खुलेगा।
एआई के दौर में कलाकारों के अधिकारों पर जोर
घोषणा पत्र में कॉपीराइट से जुड़े मुद्दों को भी शामिल किया गया। एआई प्रणालियों में कॉपीराइट संरक्षित रचनाओं के इस्तेमाल में पारदर्शिता और रचनाकारों को उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया गया।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी हुईं, जिनमें सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने और साझा हित के नए क्षेत्रों पर चर्चा की गई।
भोपाल घोषणा पत्र के जरिए ब्रिक्स देशों ने संस्कृति और विरासत के संरक्षण को कलाकारों, डिजिटल तकनीक और रचनात्मक अर्थव्यवस्था से जोड़ने का साझा रोडमैप तैयार किया है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!