फर्जी बैंक गारंटी में घिरी कंपनी को एक और झटका: स्मार्ट सिटी ने करोड़ों की जमीन ली वापस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश जल निगम के ठेकों में 184 करोड़ रुपए की कथित फर्जी बैंक गारंटी के मामले में घिरी तीर्थ गोपीकॉन कंपनी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
2023 में खरीदी थी जमीन
अब इंदौर स्मार्ट सिटी ने कंपनी के साथ किया गया एमओजी लाइन की 2,088 वर्गमीटर जमीन का 25.71 करोड़ रुपए का सौदा रद्द कर दिया है। कंपनी ने यह जमीन अक्टूबर 2023 में खरीदी थी।
बैंक गारंटी भी जब्त
स्मार्ट सिटी से जमीन का सौदा करते समय तीर्थ गोपीकॉन ने करीब 2.50 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा की थी। इसके बाद कंपनी ने एक करोड़ रुपए और जमा किए थे। कंपनी के खिलाफ सीबीआई जांच और ईडी में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला सामने आने के बाद स्मार्ट सिटी ने जमीन का सौदा निरस्त कर बैंक गारंटी भी जब्त कर ली।
कंपनी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती
स्मार्ट सिटी के फैसले के खिलाफ तीर्थ गोपीकॉन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी का दावा है कि वह तय समय पर भुगतान कर रही थी और जमीन की कीमत का 10 फीसदी से अधिक भुगतान भी कर चुकी थी।
कंपनी ने यह भी दलील दी है कि सितंबर 2024 में उसे जमीन का पजेशन लेटर जारी किया जा चुका था। हाईकोर्ट ने फिलहाल मामले में संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है।
पहले 454 करोड़ की जमीन का सौदा
तीर्थ गोपीकॉन इससे पहले इंदौर स्मार्ट सिटी के साथ करीब 454 करोड़ रुपए का बड़ा रियल एस्टेट सौदा कर चुकी थी। इस सौदे के तहत कंपनी ने स्मार्ट सिटी की करीब 15 एकड़ जमीन खरीदी थी। इसके लिए करीब 9.50 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी दी गई थी।
इसके बाद मध्य प्रदेश जल निगम के ठेकों में 184 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया। जांच आगे बढ़ी तो कंपनी से जुड़े दूसरे मामलों में भी कथित फर्जी बैंक गारंटी के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई।
सीबीआई के बाद ईडी की जांच भी
मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने कंपनी के प्रमुख महेश कुंभानी समेत बैंक गारंटी से जुड़े बैंक कर्मचारियों और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। उज्जैन नगर निगम में भी कंपनी से जुड़ी कथित फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया था, जिसके बाद निगमायुक्त की ओर से केस दर्ज कराया गया।
रियल एस्टेट सौदों पर भी पड़ने लगा असर
मामला ईडी की जांच के दायरे में भी पहुंचा। इन घटनाक्रमों के बाद स्मार्ट सिटी ने कंपनी के साथ जमीन से जुड़े दूसरे सौदे पर भी कार्रवाई करते हुए उसे रद्द कर दिया है। यानी फर्जी बैंक गारंटी विवाद अब सिर्फ सरकारी ठेकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर कंपनी के रियल एस्टेट सौदों पर भी पड़ने लगा है।
संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!