रात 2 बजे तक पब चलाने का ऐलान: पुलिस ने समय पर ही गिरवाया नए हैमर्ज क्लब का शटर
KHULASA FIRST
संवाददाता

कनाड़िया पुलिस ने संचालक को याद दिलाए नियम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ते पब कल्चर को लेकर पुलिस का रुख सख्त है। तय समय के बाद पब और क्लब संचालित नहीं किए जाने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश हैं। ऐसे में कनाड़िया बायपास स्थित फीनिक्स सिटाडेल में नए खुले हैमर्ज क्लब की ग्रैंड ओपनिंग का प्रचार करते हुए बताया गया था कि रात 2 बजे तक पार्टी होगी।
इस मामले में सोशल मीडिया पर प्रचार होता देख पुलिस सक्रिय हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद कनाड़िया पुलिस ने क्लब संचालकों को हिदायत दी और तय समय पर क्लब बंद कराया।
जानकारी के मुताबिक कल रात बायपास स्थित हैमर्ज क्लब की ओपनिंग थी। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे थे। क्लब की ओपनिंग को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार किया गया, जिसमें देर रात तक क्लबिंग और पार्टी की बात कही गई थी।
जब सवाल उठने लगे कि क्या नए क्लब संचालकों को शहर में पब-क्लब संचालन के लिए निर्धारित समय और नियमों की जानकारी नहीं है या फिर शुरुआत में ही नियमों की सीमा परखने की कोशिश की जा रही थी? इस मामले में बताया जा रहा है कि क्लब संचालक की जन्मदिन पार्टी और क्लब की ओपनिंग को एक साथ की गई।
सोशल मीडिया पर इवेंट को लेकर काफी प्रचार किया गया था, जिसके चलते ओपनिंग शुरू होने से पहले ही इसकी खबर तेजी से फैल गई और जबरदस्त विरोध हुआ। देर रात तक क्लब संचालन की जानकारी सामने आने के बाद कनाड़िया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
हालांकि, ओपनिंग कार्यक्रम को रोका नहीं गया, लेकिन संचालकों को नियमों के दायरे में संचालन की हिदायत दी गई। इसके बाद क्लब को निर्धारित समय पर बंद करा दिया गया। क्लबिंग से जुड़े लोगों के मुताबिक हैमर्ज क्लब को हाईप्रोफाइल ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां सामान्य पब-क्लब की तुलना में महंगी क्लबिंग होने की चर्चा है। ओपनिंग में भी शहर के कई हाईप्रोफाइल युवक-युवतियां पहुंचे थे।
नहीं चलेगी मनमर्जी
शहर में पब और क्लबों को लेकर पुलिस का रुख साफ है कि मनमर्जी करते हुए संचालन नहीं चलेगा। नए क्लब की पहली रात ही पुलिस की हिदायत के बाद तय समय पर शटर गिरना इस बात का संकेत है कि फीनिक्स सिटाडेल में नया क्लब भले खुल गया हो, लेकिन नियम-कानून कायदों में चलेगा। क्लब में इंदौर के एक कारोबारी की पार्टनरशिप होने की बात सामने आई है। पार्टनर जानता है सेटिंगबाजी कर देर रात तक पब संचालन कैसे करना है।
संबंधित समाचार

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!