अनिका का जन्मदिन आज, राजवाड़ा पर होगी दीर्घायु की कामना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर । अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही 2 साल की मासूम अनिका शर्मा का आज तीसरा जन्मदिन है। इस मौके पर शाम 4 बजे राजवाड़ा पर अहिल्या की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम होगा जिसमें उपस्थित लोग उसे
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही 2 साल की मासूम अनिका शर्मा का आज तीसरा जन्मदिन है। इस मौके पर शाम 4 बजे राजवाड़ा पर अहिल्या की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम होगा जिसमें उपस्थित लोग उसे बधाई देंगे व उसके दीर्घायु होने की दुआएं करेंगे।
मासूम का जीवन बचाने के लिए कल व आज भी विभिन्न स्थानों पर कैंपेन चलाए गए। लोग उसकी बीमारी के बारे में जानकर द्रवित हो जाते हैं और उसकी जीवन सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
अनिका के जन्मदिन का उत्साह कम और उसका जीवन बचाने के लिए मन में कसक ज्यादा रहेगी। अनिका का जीवन बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के संयोजक अनीश पांडे बताते हैं कि बेबी को जो बीमारी है, उसका एकमात्र इलाज इंजेक्शन है, जो 9 करोड़ का है और अमेरिका में मिलता है।
बच्ची की मां सारिका द्वारकापुरी निवासी है और पिता प्रवीण शर्मा ब्यावरा के। लेकिन बेबी की बीमारी के कारण पूरा परिवार लंबे अर्से से इंदौर में ही है। पूरे शहर में बेबी का जीवन बचाने के लिए राशि एकत्र करने में अपना अमूल्य सहयोग दे रहा है।
पांडे बताते हैं कि लोग 100 रुपए भी दे रहे हैं जो बेशकीमती है। ये राशि भी 9 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में मदद दे सकती है। एक गिलहरी का प्रयास भी रामसेतु के निर्माण में उल्लेखनीय है, इसी तरह बेबी का जीवन बचाने के लिए की गई छोटी सी मदद भी बहुत महत्वपूर्ण है। हम और हमारे साथी इस काम में स्वप्रेरणा से जी-जान से जुटे हैं। आज बेबी का तीसरा जन्मदिन है जिसके लिए शाम 4 बजे राजबाड़ा पर कार्यक्रम होगा।
देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष बेबी हाथ जोडक़र आशीर्वाद लेंगी और अपना जीवन बचाने की गुहार लगाएंगी। इस बेहद भावुक और संवेदनशील क्षण का साक्षी सैकड़ों लोग बनेंगे। वो लोगों से अपने जीवन के लिए मदद देने का आग्रह भी लोगों से करेगी। उसकी भोली मुस्कान और चेहरे पर कातरता का भाव बताता है कि वो किस मानसिक वेदना से गुजर रही है।
उसकी चंचलता नजर नहीं आती। उसे देखकर कोई भी व्यक्ति अपने आंसू नहीं रोक पाता और मन ही मन ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस बच्ची का जीवन बचा ले। पांडे ने लोगों से आग्रह किया है कि इंदौर संवेदनशील और सेवाभावी लोगों का शहर है।
आज बेबी के जन्मदिन पर राजबाड़ा पर आकर उसे दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद जरूर दें। कैंपेन जारी, लोग दे रहे मदद बेबी के लिए राशि एकत्र करने के अभियान में लोग खूब मदद कर रहे हैं। सागर बागोरा व संस्था राष्ट्रप्रेम के सदस्यों ने कुशवाह नगर में बेबी अनिका के जीवनरक्षा के लिए राशि एकत्र की। लोगों खासकर महिलाओं ने आंसू पोंछते बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। सिलिकॉन सिटी में भी बच्ची के जीवन के लिए राशि एकत्रीकरण किया गया।
स्कीम नंबर 74 में क्राउड फंडिंग का अभियान चलाया गया। कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू , एडवोकेट अनिरुद्ध प्रतापसिंह, वार्ड प्रमुख कपिल हेड़व, गब्बर पवार, रिंकू दीक्षित, नीतेश पवार, सतीश करोले, अभिषेक लोदवाल के साथियों ने भी बेबी के लिए मदद राशि एकत्र की। अभिषेक लोदवाल की शादी दो दिन पूर्व ही हुई है लेकिन वे बेबी के लिए मदद जुटाने के अभियान पर निकल पड़े हैं। कल बेबी की मदद के लिए 8. 19 लाख रुपए विभिन्न स्थानों से एकत्र किए गए।
संबंधित समाचार

अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान 9 वर्षीय मासूम की मौत:अस्पताल में हंगामा; परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, इकलौते बेटे को खोने से परिवार सदमे में

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र:32 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा

खीरे की खेती से 24 गुना कमाया मुनाफा:इस योजना से मजबूत हो रही किसानों की आर्थिक स्थिति

मुख्यमंत्री ने पीतांबरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना:डॉ. यादव ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना

कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला:तीन सेकंड में चाकू से किए दो वार; पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

पहले गला दबाया,फिर पेंचकस से किए वार:प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

केस रफा-दफा करने के लिए 1500 रुपये की मांगी रिश्वत:कोटवार को लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सड़क हादसा:श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर; इतने की मौत, तीन की हालत गंभीर

खतरा बढ़ा:एक महीने में इतने बच्चों की मौत, इतने में संक्रमण की पुष्टि; वैक्सीन उपलब्ध नहीं

महिलाओं से ठगी:डिजाइन कॉपी कराने का झांसा देकर फरार; लाखों के आभूषण ले जाने का दावा

बद्रीनाथ धाम दान चोरी मामला:SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; एक नहीं कई बार हुई कथित हेराफेरी

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर पलटवार:बोले-राजनीति में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और ऐसी भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं

पहली तेज बारिश में ही बह गया 2 करोड़ की लागत से बना स्टॉपडेम:सांवेर विधानसभा में शिप्रा नदी पर बने डेम की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न

अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; अभिमत बदलने के बदले रुपए मांगने का आरोप

मैं लगातार तीसरे साल पौधारोपण अभियान में शामिल हो रहा हूं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:बीएसएफ की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर हुआ 21 लाख पौधारोपण के संकल्प का शुभारंभ

प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग:28 टैंकर व फायर ब्रिगेड की पांच दमकलें जुटीं

अहम मामला:जस्टिस ने खुद को सुनवाई से किया अलग; अब नई स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

नहीं रुक रही सरकारी राशन की कालाबाजारी, फिर पकड़ी गई

6 साल पुरानी ड्रग्स की फाइल फिर खुली:नाना पटवारी की बढ़ेगी मुश्किलें

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है नरोत्तम मिश्रा का नाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!