खबर
Top News

एकतरफा कार्रवाई से नाराज राजपूत समाज ने घेरा थाना: नाबालिग और परिजन से मारपीट के बाद बढ़ा विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 1:09 pm
शेयर करें:
एकतरफा कार्रवाई से नाराज राजपूत समाज ने घेरा थाना

पुलिसकर्मियों पर भी अभद्रता के आरोप, थाना प्रभारी ने दर्ज की एफआईआर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिपलियाहाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई को लेकर मामला गरमा गया है। घटना के विरोध में राजपूत समाज के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक तिलक नगर थाने का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान करीब दो घंटे तक पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश देखने को मिला।

थाने में उपस्थित लोगों ने महिला पुलिसकर्मी गुड्डी भिलाला सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। समाजजन का सीधा आरोप था कि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता और उसके परिजन से ही मारपीट की और उन्हें ही आरोपी बनाने का प्रयास किया।

घटनाक्रम की शुरुआत 5 अगस्त की रात करीब 9 बजे हुई थी। पीड़िता तनिष्का (16) पिता मेहरबानसिंह ठाकुर की शिकायत के अनुसार रंजिश को लेकर पड़ोसी दीपक गोस्वामी, हर्ष गोस्वामी और पुनीत गोस्वामी ने उनके भाई जय ठाकुर के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।

जब भाई को बचाने के लिए मां रीना ठाकुर और बहन वंशिका ठाकुर बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का यह भी कहना है कि इससे पूर्व 3 मई को हुए एक विवाद के दौरान आरोपी अशोक मंडलोई ने भी उनके साथ बदतमीजी की थी और धक्का-मुक्की की थी।

दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करें
पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने और उलटा परिजन पर दबाव बनाने की बात सामने आने पर मातृशक्ति करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष मनजीत कीर्ति राज सिंह मिटावल, समाज की बिंदु चौहान, अमिता सिंह सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग दोपहर में तिलक नगर थाने पहुंच गए।

घेराव के दौरान समाजजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने और आरोपियों पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग रखी। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए और मामले को तूल पकड़ता देख थाना प्रभारी मनीष लोधा ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने विरोध जता रहे राजपूत समाज के प्रतिनिधियों और परिजन से सीधी वार्ता की।

थाना प्रभारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की तथा निष्पक्ष जांच और दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

4 minutes ago
राहुल से छात्रा बोली
Top News

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

7 minutes ago
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया
Top News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

9 minutes ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

13 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

15 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

17 minutes ago
राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे
Top News

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

27 minutes ago
धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित
Top News

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

32 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

34 minutes ago
रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे
Top News

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

36 minutes ago
जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा
Top News

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

39 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह

43 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:थाने में हंगामा; पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में युवक से मारपीट का आरोप; बहन ने मांगा जवाब

about 1 hour ago
नशे के अड्डे पर छापा
Top News

नशे के अड्डे पर छापा:बजरंग दल ने की एनएसए में कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी
Top News

सराफा थाने के बाद एसीपी सराफा भी फिसड्‌डी:एसीपी रैंकिंग में परदेशीपुरा अव्वल; अन्नपूर्णा दूसरे और विजय नगर तीसरे नंबर पर

about 1 hour ago
सनसनीखेज वारदात
Top News

सनसनीखेज वारदात:प्रॉपर्टी ब्रोकर पर धारदार हथियार से हमला; गर्दन पर गंभीर चोट, जमीन के मामले में तारीख पर पहुंचे थे पूर्व वकील; आरोपी ने मौका पाकर किया हमला, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश
Top News

किसानों ने आईडी कार्यालय की दीवार पर खून से लिखा संदेश:एक माह में योजना निरस्त करो; नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में बढ़ी भीड़; डोम के अंदर 10 हजार से ज्यादा लोग, पुलिस संभाल रही व्यवस्था

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ के बीच भारत जोड़ो मैदान में हंगामा; स्टेज को लेकर आयोजकों-पुलिस में धक्का-मुक्की

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राहुल गांधी के कार्यक्रम में ‘खुलासा फर्स्ट’ की धाक; युवाओं ने सुनाई अपनी मन की बात, मौके से जुटाए ग्राउंड अपडेट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!