लगातार ठिकाने बदल कर एक साल से फरार आरोपी क्राइम ब्रांच के चढ़ गया हत्थे: फर्जी एडवाइजरी रैकेट का सातवां खिलाड़ी भी हुआ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी एडवाइजरी रैकेट के खिलाफ चल रही कार्रवाई में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 में विजय नगर क्षेत्र से पकड़ी गई फर्जी एडवाइजरी कंपनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे सातवें आरोपी राजेश पंवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक वर्ष से फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।
क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को एरोड्रम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पूरे नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका
पुलिस के अनुसार राजेश पंवार इस पूरे नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। जांच में सामने आया है कि वह अपने बैंक खाते फर्जी एडवाइजरी संचालकों को किराए पर उपलब्ध कराता था, जिनका इस्तेमाल निवेशकों से ठगी कर वसूली गई रकम को इधर-उधर करने में किया जाता था।
अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी
क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2025 में विजय नगर क्षेत्र में संचालित एक फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर कार्रवाई की थी। जांच में खुलासा हुआ था कि कंपनी शेयर बाजार में भारी मुनाफा दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर रही थी। मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि राजेश पंवार लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।
लोकेशन ट्रेस कर दी दबिश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एक के बाद एक तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए, जिसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी गई। गिरफ्तारी के बाद उससे फर्जी एडवाइजरी नेटवर्क, बैंक खातों के उपयोग, रकम के ट्रांजेक्शन और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जांच में खुलासा हुआ िक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एरोड्रम थाने में पूर्व से तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने अपने बैंक खाते किन-किन कंपनियों और व्यक्तियों को उपलब्ध कराए थे तथा ठगी की रकम का वास्तविक लाभार्थी कौन था।
क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि फर्जी निवेश योजनाओं और अवैध एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में अभी और खुलासे होने की संभावना है तथा आर्थिक लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!