खबर
Crime

ट्रेन से 1.6 करोड़ की एम्फेटामिन बरामद: नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार; अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े तार खंगाल रही जांच एजेंसी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 9:12 pm
शेयर करें:
ट्रेन से 1.6 करोड़ की एम्फेटामिन बरामद

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम जंक्शन पर एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के ट्रॉली बैग के गुप्त चैंबर से करीब 2 किलोग्राम एम्फेटामिन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोपनीय सूचना पर बिछाया जाल
डीआरआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर सफर कर रही है। सूचना के आधार पर 6 अगस्त 2026 को रतलाम जंक्शन पर विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही अधिकारियों ने संदिग्ध महिला की पहचान कर उसे हिरासत में लिया और उसके सामान की गहन तलाशी ली।

ट्रॉली बैग के सीक्रेट चैंबर से मिली ड्रग्स
जांच के दौरान महिला के ट्रॉली बैग में विशेष रूप से तैयार किया गया गुप्त चैंबर मिला। इसके भीतर भूरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ छिपाकर रखा गया था। मौके पर फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर पदार्थ एम्फेटामिन निकला।इसके बाद डीआरआई ने पूरी खेप जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की जांच शुरू
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद ड्रग्स किसी अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। डीआरआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी, मुंबई में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 9 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 9 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 9 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 9 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 9 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 9 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 9 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 9 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 9 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 9 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 10 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 10 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 10 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 10 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 10 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 10 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 10 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!