अमिताभ बच्चन जिसका करते थे प्रमोशन, जांच में निकला अनसेफ: घी का 1.50 करोड़ का स्टॉक रोका; सैंपल फेल होने पर की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच अभियान के बीच इंदौर में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। महाराष्ट्र की पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के गोवर्धन ब्रांड के घी के कुछ सैंपल प्रदेश में पहले जांच के दौरान अनसेफ (स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित) पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने इंदौर स्थित कंपनी के डिपो पर कार्रवाई करते हुए करीब 25 हजार लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपए है, की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी।
जांच में मिले स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से लिए गए गोवर्धन घी के सैंपलों की जांच में यह उत्पाद अनसेफ पाया गया। जांच रिपोर्ट में घी में अधिक फैटी एसिड सहित स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व मिलने की बात सामने आई। इसके बाद खाद्य आयुक्त ने पूरे प्रदेश में गोवर्धन घी के सैंपल लेकर जांच के निर्देश जारी किए।
इंदौर के डिपो पर बड़ी कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एबी रोड स्थित पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के डिपो पर छापा मारा। जांच में यहां पुणे (महाराष्ट्र) में निर्मित गोवर्धन ब्रांड का बड़ी मात्रा में स्टॉक मिला, जहां से पूरे मध्यप्रदेश में इसकी सप्लाई की जाती है।
कार्रवाई के दौरान एफएसएसएआई की केंद्रीय खाद्य सुरक्षा टीम भी मौके पर पहुंची और विभिन्न पैकिंग साइज के 20 सैंपल जांच के लिए एकत्र किए।
25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
केंद्रीय टीम ने जांच पूरी होने और अगले आदेश तक करीब 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक लगा दी है। यदि जांच रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए जाते हैं तो कंपनी इस स्टॉक की बिक्री नहीं कर सकेगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
केबीसी में अमिताभ बच्चन करते थे ब्रांड का प्रमोशन
गोवर्धन घी देशभर में उस समय और अधिक चर्चित हुआ, जब अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में इसका प्रचार किया। वर्ष 2022 से शुरू हुए केबीसी के लगातार कई सीजन में गोवर्धन घी शो का प्रमुख प्रायोजक रहा। कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन अपने खास अंदाज में इस ब्रांड का उल्लेख करते थे और प्रतियोगियों को गोवर्धन घी की ओर से विशेष उपहार भी दिए जाते थे। इसी प्रचार के चलते यह ब्रांड देशभर के घरों तक पहुंचा।
गोपीश्री घी के भी सैंपल लिए गए
इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने भावण्या इंटरप्राइजेज, साउथ हरसिद्धि, इंदौर से गोपीश्री ब्रांड घी के भी चार सैंपल जांच के लिए लिए हैं। साथ ही लगभग 312 लीटर घी, जिसकी अनुमानित कीमत 1.34 लाख रुपए है, को जांच रिपोर्ट आने तक खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत जब्त कर लिया गया है।
जांच रिपोर्ट पर टिकी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि सभी सैंपलों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम कार्रवाई की जाएगी। यदि उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!