तनाव के बीच रूस ने पेट्रोल निर्यात पर लगाया बैन: 1 अप्रैल से लागू होगा प्रस्ताव; जानिए भारत पर कितना पड़ेगा असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
तनाव के बीच अब रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है। उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने ऊर्जा मंत्रालय को इस प्रस्ताव को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ गई
रूस सरकार का कहना है कि यह कदम घरेलू सप्लाई बनाए रखने और ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। नोवाक के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है।
रोजाना 1.2–1.7 लाख बैरल निर्यात प्रभावित
रूस रोजाना करीब 1.2 से 1.7 लाख बैरल पेट्रोल निर्यात करता है। इस फैसले का असर चीन, तुर्किये, ब्राजील, अफ्रीका और सिंगापुर जैसे देशों पर पड़ सकता है, जो रूसी तेल उत्पादों के बड़े खरीदार हैं।
भारत पर सीधा असर कम
भारत पर इस फैसले का सीधा असर कम होने की संभावना है, क्योंकि भारत तैयार पेट्रोल की बजाय कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) आयात करता है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 80% कच्चा तेल आयात करता है। इसमें करीब 20% हिस्सा रूस से आता है। देश खुद रिफाइनिंग कर पेट्रोल-डीजल तैयार करता है।
56 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन करता है
भारत रोजाना लगभग 56 लाख बैरल कच्चा तेल रिफाइन करता है, जिससे घरेलू जरूरत पूरी होने के साथ-साथ निर्यात भी किया जाता है।
पहले भी लग चुका है बैन
मॉस्को में हुई बैठक में यह भी बताया गया कि रूस पहले भी कीमत नियंत्रण और सप्लाई बनाए रखने के लिए पेट्रोल-डीजल निर्यात पर रोक लगा चुका है। पिछले साल यूक्रेन हमलों के कारण रिफाइनरियों पर असर पड़ा था।
वैश्विक कीमतों पर असर संभव
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस फैसले से वैश्विक सप्लाई प्रभावित होती है, तो कच्चे तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल तेल कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं।
भारत को अब महंगा मिल रहा रूसी तेल
इजराइल-ईरान तनाव के बीच भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदा है। अप्रैल डिलीवरी के लिए करीब 6 करोड़ बैरल का सौदा। ब्रेंट क्रूड के मुकाबले 5 से 15 डॉलर प्रति बैरल प्रीमियम पर खरीद।
पहले जो रूसी तेल भारत को डिस्काउंट पर मिलता था, अब सप्लाई की कमी और बढ़ती मांग के कारण महंगा हो गया है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!