कहता था अल्ताफ: केवल हिंदुओं की गाड़ियां ही चुराना; लव, ड्रग्स और जमीन के बाद गाड़ी चोरी में भी जिहाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

मंदिरों के बाहर भगवान का नाम लिखी गाड़ियां होती थीं चोरों के निशाने पर
307 का आरोपी इम्तियाज खरीदता था मूल्यवान धातुएं, पुलिस से
बचने बेटे सलमान ने लगा रखा था पार्षद मां का पोस्टर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने दौलतगंज उर्दू मैदान के पास जिस गोडाउन में शनिवार को चोरी की गाड़ियां पकड़ीं, उसमें और खुलासे हुए हैं। पार्षद सुनेहरा अंसाफ अंसारी के परिवार से जुड़ा इम्तियाज आफताब, जो 307 का आरोपी होकर जमानत पर छूटा है, गोडाउन से मूल्यवान धातु तांबा, पीतल, एल्यूमिनियम खरीदकर ले जाता और अपने छावनी स्थित गोडाउन से बेचता था। बेटा सलमान गोडाउन का संचालन चाचाओं के नाम से करता था, जहां उसने पार्षद मां का पोस्टर लगा रखा था, ताकि पुलिस परेशान न करे।
ये गोडाउन करीब 10 साल से यहां संचालित हो रहा है और अब तक चोरी करवाई गई हजारों गाड़ियों को यहां काटकर भंगार में बेचा जा चुका है। बताते हैं अंसारी परिवार के गाड़ी चोरों से संपर्क हैं, जो गाड़ी चुराने के बाद उसे लेकर सीधे गोडाउन पर पहुंचते, जहां गाड़ी को भंगार में बदलकर मूल्यवान धातुएं निकाली जाती थीं।
अंसारी परिवार के संरक्षण में चलता था रैकेट... इसी परिवार से जुड़ा इम्तियाज पिता आफताब यहां आकर ये धातुएं ले जाता था। इस प्रकार पूरा का पूरा रैकेट पार्षद अंसारी परिवार के संरक्षण में चलता था। इसमें सलमान पिता अंसाफ अंसारी भी बड़ा सूत्रधार है, जो गोडाउन का संचालन करता था और नाम चाचाओं का रहता था, जिन पर क्राइम ब्रांच ने केस किया है। उसने गोडाउन पर पार्षद मां सुनेहरा अंसारी का पोस्टर लगा रखा था, ताकि पुलिस कार्रवाई न कर पाए।
पुलिस से सेटिंग का भी आरोप... कहा तो ये भी जाता है कि अंसाफ अंसारी ने सेंट्रल कोतवाली पुलिस से खासी सेटिंग कर रखी थी। खास बात ये कि क्राइम ब्रांच ने इम्तियाज को भी उठा लिया था, लेकिन रात 2 बजे उसे छोड़ दिया। इस पर सवाल उठ रहे हैं।
इस काम में इम्तियाज का एक साथी आंटिया पहलवान भी है और दोनों ही धारा 307 यानी हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर छूटे और फिर अपने पुराने धंधे में सक्रिय हो गए। दोनों पर एमजी रोड थाने में धारा 307 के अलावा भी कई केस दर्ज हैं।
मंदिर में गोमांस कांड का आरोपी रहा है सलमान
सलमान अंसारी पूर्व में दौलतगंज अनारबाग में मिले गोमांस कांड में पकड़ा गया था। तब क्राइम ब्रांच ने 800 किलो गोमांस पकड़ा था, लेकिन ऐन मौके पर सलमान भागने में सफल हो गया था। हालांकि सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने सलमान पर भी केस दर्ज किया था, लेकिन उसने किसी दूसरे सलमान को थाने में पेश करवाया और खुद बच गया था। ये गोमांस एक मंदिर परिसर से बरामद हुआ था।
जैसा बेटा, वैसी ही मां भी निकली
गत 17 जुलाई को हाई कोर्ट ने वार्ड-60 की पार्षद सुनेहरा अंसाफ अंसारी का चुनाव शून्य घोषित कर दिया, क्योंकि उसने नामांकन के साथ प्रस्तुत शपथ-पत्र में संपत्ति, देनदारियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के संबंध में अपूर्ण और गलत जानकारी दी थी। इससे मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम निर्वाचन नियम, 1994 के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ।
कोर्ट ने यह भी माना कि प्रत्याशी चुनाव लड़ने की पात्रता से संबंधित आवश्यक तथ्यों का सही खुलासा नहीं कर सकी। इस पर द्वितीय जिला न्यायाधीश विनोद कुमार शर्मा ने पराजित प्रत्याशी यास्मीन अंसारी द्वारा दायर याचिका पर फैसले में सुनेहरा अंसारी के नामांकन-पत्र तथा निर्वाचन को शून्य घोषित कर दिया।
5 हजार में खरीदते, 50 हजार कमाते
चोरी की गाड़ियां खरीदने का नेक्सस अंसारी परिवार ने बड़े तरीके से चला रखा था। चोर इस परिवार को चुराई गई गाड़ियां पांच-सात हजार रुपए में बेच जाते थे, जिन्हें काटने के बाद निकले पुर्जों को अलग-अलग बेचकर अंसारी परिवार 50 हजार रुपए तक कमाता था।
चोरी का ये खेल केवल इंदौर ही नहीं, आसपास के शहरों तक चलता था। यानी उज्जैन, देवास, धार समेत विभिन्न शहरों से चुराई गई गाड़ियां अंसारी के गोडाउन में आती थीं।
प्रतिबंधित संगठन सिमी से भी जुड़ा रहा है अल्ताफ
वहीं, खुलासा फर्स्ट को अल्ताफ से जुड़े विरोधी सूत्रों से पता चला है कि वह धार्मिक कट्टरता वाला व्यक्ति है। वह प्रतिबंधित संगठन सिमी से भी जुड़ा रहा है। उसकी धार्मिक कट्टरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपनी चोरों की टोली को साफ निर्देश दे रखे थे कि गाड़ियां सिर्फ हिंदुओं की ही चुराना है। खास तौर पर वो गाड़ियां जिन पर धार्मिक नारे या हिंदू-देवी देवताओं के नाम लिखे हों।
गाड़ी को पलभर में कर देते थे पुर्जे-पुर्जे
अल्ताफ के लिए गाड़ियां चुराने वाली चोरों की टोली अपने काम में इतनी माहिर है कि वह पलभर में मास्टर चाबी से गाड़ी चुरा लेती है। वहीं, जिन गाड़ियों में चाबी नहीं लगती थी उन्हें डायरेक्ट कर चालू कर पलभर में फुर्र हो जाते थे। गाड़ी को सीधे उर्दू स्कूल के पीछे दौलतगंज में अल्ताफ के गोडाउन में ले जाया जाता था, जिसे पलभर में पुर्जे-पुर्जे कर दिया जाता था।
कौड़ियों के भाव खरीदी गाड़ी पुर्जों के रूप में बेची जाने पर खरीदी से पांच गुना ज्यादा तक पैसे देती थी। इसकी टोली के निशाने पर खास तौर पर रणजीत हनुमान, अन्नपूर्णा और खजराना गणेश मंदिर होता था।
गिरोह के चोर देर रात तक रेलवे स्टेशन के आसपास खास तौर पर बड़ी रेलवे लाइन की तरफ खुली चाय-नाश्ते की होटलों पर बैठे रहते थे। अब क्राइम ब्रांच अल्ताफ और उसके बेटे अरशद से उनके लिए गाड़ियां चुराने वाले युवकों के बारे में पूछताछ कर रही है। केस में आरोपियों की संख्या बढ़ने पर पुलिस संगठित अपराध की धारा भी लगा सकती है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!