अलीफ कॉन्वेंट स्कूल पर छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ का लगा आरोप: थाने में शिकायत; झूठे आरोप में फंसाने की धमकी भी दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र स्थित अलीफ कॉन्वेंट स्कूल को लेकर छात्रा के परिजन द्वारा गंभीर शिकायत खजराना थाने में की गई है। शिकायतकर्ता आसिफा शेख ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने स्कूल में कक्षा 10वीं तक पढ़ाई की थी। आर्थिक परिस्थितियों के चलते उसकी 11वीं की पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी।
शिकायत के अनुसार छात्रा का कक्षा 11वीं में प्रवेश कराने के नाम पर स्कूल की ओर से 7,500 रुपए लिए गए तथा छात्रा के टीसी सहित आवश्यक दस्तावेज भी जमा कराए गए। इसके बावजूद छात्रा का प्रवेश नहीं किया गया। कई दिनों तक स्कूल के चक्कर लगाने के बाद भी दस्तावेज और राशि वापस नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है।
परिजन छात्रा के भविष्य को लेकर चिंतित... परिजन का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी बेटी के दस्तावेज एवं जमा राशि वापस मांगी तो उन्हें कथित रूप से डराने-धमकाने तथा झूठे आरोप में फंसाने की बात कही गई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरे मामले के कारण छात्रा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उसके भविष्य को लेकर परिवार चिंतित है। परिजन ने खजराना पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर छात्रा के दस्तावेज एवं जमा राशि वापस दिलाई जाए तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
परिजन का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी से विवाद करना नहीं है, बल्कि बेटी की पढ़ाई और भविष्य को सुरक्षित रखना तथा उसके जरूरी दस्तावेज वापस प्राप्त करना है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!