इस देश पर लगातार छठी रात एयरस्ट्राइक: भारत के निवेश वाले पोर्ट पर भी हमला; कंट्रोल टावर को बनाया निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।
अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, फाइटर जेट, ड्रोन और युद्धपोतों की मदद से ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
हमलों के दौरान भारत के रणनीतिक निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी मिसाइल हमला हुआ। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, पोर्ट के मैरिटाइम कंट्रोल टावर को निशाना बनाया गया। पिछले एक सप्ताह में इस कंट्रोल टावर पर यह तीसरा हमला बताया जा रहा है।
CENTCOM के अनुसार, इस अभियान में तटीय निगरानी केंद्र, एयर डिफेंस सिस्टम, सैन्य लॉजिस्टिक्स हब और समुद्री सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
पिछले 24 घंटे के अपडेट
1. ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी
ईरानी सांसद बेहनाम सईदी ने कहा कि यदि अमेरिका ने ईरान पर जमीनी हमला किया, तो अमेरिकी सैनिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने इसे "कत्लेआम" की चेतावनी बताते हुए कड़ा जवाब देने की बात कही।
2. बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर संकट के संकेत
रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने यमन के हूती विद्रोहियों से कहा है कि यदि अमेरिका ईरान के बिजली ढांचे को निशाना बनाता है, तो बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद करने की तैयारी रखें। इससे वैश्विक समुद्री व्यापार प्रभावित हो सकता है।
3. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही घटी
समुद्री डेटा कंपनी केप्लर के अनुसार, बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट से केवल 9 जहाज गुजरे, जबकि मंगलवार को यह संख्या 13 थी। इससे क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा जोखिम का संकेत मिल रहा है।
4. भारत ने भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी
भारत सरकार ने एहतियातन होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती फिलहाल रोकने के निर्देश दिए हैं।
5. कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले
रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान ने कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ड्रोन से निशाना बनाया। हालांकि, इन हमलों से हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
क्षेत्र में लगातार बढ़ते सैन्य हमलों और जवाबी कार्रवाई के बीच पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात नहीं संभले तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!